Move to Jagran APP

पंजाब में हरियाणा से कम कोरोना एक्टिव मरीज, उत्तर भारत में चंडीगढ़ में सबसे कम

Corona Active Case उत्तर भारत में कोरोना से सबसे कम एक्टिव केस चंडीगढ़ में हैं। वहीं हरियाणा में पंजाब के मुकाबले अधिक केस हैं। हरियाणा में 10265 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं जबकि पंजाब में 6230 कोरोना एक्टिव मरीज हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 01:45 PM (IST)
पंजाब में हरियाणा से कम कोरोना एक्टिव मरीज, उत्तर भारत में चंडीगढ़ में सबसे कम
उत्तर भारत में चंडीगढ़ में सबसे कम कोरोना एक्टिव केस। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। पूरे देश में सबसे कम कोरोना एक्टिव मरीजों के मामले में चंडीगढ़ टॉप-10 राज्यों की सूची में शामिल हुआ है। अगर पूरे उत्तर भारत की बात करें तो केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में सबसे कम कोरोना एक्टिव मरीज दर्ज किए गए हैं।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के उन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की सूची जारी की है, जहां लगातार कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं और एक्टिव केस बहुत कम रह गए हैं। केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में पहले स्थान पर दादर नगर हवेली दमन व दीव है। दूसरे स्थान पर मिजोरम, तीसरे स्थान पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप, चौथे स्थान पर सिक्किम और पांचवें स्थान पर चंडीगढ़ का नाम शामिल है।

पंजाब में हरियाणा से कम कोरोना एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो सूची जारी की है उसके मुताबिक हरियाणा के मुकाबले पंजाब में कम कोरोना एक्टिव मरीज पाए गए हैं। सूची के मुताबिक हरियाणा में 10,265 कोरोना एक्टिव मरीज हैं, जबकि पंजाब में 6,230 कोरोना एक्टिव मरीज पाए गए हैं।

देश में तीन ऐसे राज्य जहां सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके मुताबिक पूरे देश में केवल तीन ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीज दर्ज किए गए हैं। इसमें महाराष्ट्र में 1,85,750 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। जबकि कर्नाटक में 1,10,666 और केरल में 96,100 कोरोना एक्टिव मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट 

राज्य/यूटी                               कोरोना एक्टिव मरीज

दमन व द्वीप दादर नगर हवेली   59

मिजोरम                                  108

अंडमान व निकोबार द्वीप          179

सिक्किम                                 275

चंडीगढ़                                    915

लदाख                                     933

पंजाब                                   6,230

हरियाणा                             10,265


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.