Move to Jagran APP

पसीने छुड़ाने वाला जून महीना इस बार हुआ Cool, हर रोज हो रही बारिश

हर बार लोगों के पसीने छुड़ाने वाला जून महीना इस बार कूल नजर आ रहा है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 मई से तकरीबन हर रोज बारिश हो रही है।

By Edited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:10 AM (IST)
पसीने छुड़ाने वाला जून महीना इस बार हुआ Cool, हर रोज हो रही बारिश
पसीने छुड़ाने वाला जून महीना इस बार हुआ Cool, हर रोज हो रही बारिश

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। हर बार लोगों के पसीने छुड़ाने वाला जून महीना इस बार कूल नजर आ रहा है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 मई से तकरीबन हर रोज बारिश हो रही है। बारिश का असर तापमान में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम था।

loksabha election banner

शुक्रवार को जहां दिनभर धूप खिली रही। वहीं, दिन ढलने के साथ ही आसमान पर बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि शहर में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 12.2 एमएम बारिश हुई। वहीं शाम को 0.8 एमएम बारिश हुई। कई सेक्टरों में हालांकि जोरदार बारिश हुई है।

अगले 48 घंटे आसमान पर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इस पूरे हफ्ते आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा के साथ चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा और हिमाचल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से शहर का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री तक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जून महीने में हर रोज हुई है बारिश

पहली जून - 50.4 एमएम

दो जून - हल्की बूंदाबांदी

तीन जून - 2.3 एमएम

4 जून- 12.2 एमएम

5 जून - 0.8 एमएम

पिछले 10 साल में जून में हुई बारिश

साल      बारिश(एमएम)

2019       26.5

2018      121.6

2017     69.0

2016     133.0

2015     54.1

2014    58.6

2013    275.1

2012    1.2

2011    242.6

2010 188.6

2010 188.6

(ऑलटाइम रिकार्ड-जून 2008 को 376.0 एमएम बारिश हुई थी। जून महीने में 24 घंटों में हुई रिकाॅर्ड बारिश)

तारीख     साल     एक दिन में हुई रिकाॅर्ड बारिश

13 जून   2019       11.5

16 जून    2018       31 .0

07 जून    2017       23.6

16 जून    2016       43.8

06 जून    2015       17.3

14 जून    2014        55.0

14 जून    2013        92.4

11 जून    2012        1.2

25 जून   2011        60.0

08 जून   2010        75.8

(ऑल टाइम रिकाॅर्ड - 30 जून 1988 को 196.5 एमएम बारिश हुई थी।)

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.