शोक सभा में दी चुनाव घोषणा पत्र को श्रद्धाजलि
ठेका कर्मचारी यूनियन ने मागों को लेकर शनिवार को दशहरा ग्राउंड में जोरदार रैली की। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से काग्रेस सरकार के चुनाव घोषणा पत्र पर एक शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें कर्मचारियों ने सरकार के 2017 के चुनाव घोषणा पत्र को श्रद्धाजलि दी।
जागरण संवाददाता, मोहाली : ठेका कर्मचारी यूनियन ने मागों को लेकर शनिवार को दशहरा ग्राउंड में जोरदार रैली की। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से काग्रेस सरकार के चुनाव घोषणा पत्र पर एक शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें कर्मचारियों ने सरकार के 2017 के चुनाव घोषणा पत्र को श्रद्धाजलि दी। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ है। चुनाव घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से सत्ता में आने से पहले ये कहा गया था कि तीन साल काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। लेकिन एक्ट में संशोधन करके उसमें 10 साल की शर्त लगा दी। ध्यान रहे कि इससे पहले कर्मचारियों की ओर से मंत्रियों व विधायकों को धक्केशाही अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। कर्मचारियों ने बारिश के बावजूद प्रदर्शन किया और पशु पालन मंत्री के घर तक रोष रैली भी निकाली। इस दौरान पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कर्मचारी बोले, सीएम के घर के बाहर उतार आएंगे कपड़े
यूनियन के पदाधिकारीं सज्जन सिंह, इमरान भट्टी, आशीष जुलहा, राजिंदर सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से कर्मचारियों के साथ सिर्फ झूठ बोला गया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर अब भी मागें पूरी नहीं की गई तो कर्मचारियों की ओर से एक विशाल रैली की जाएगी। जिला स्तर पर रैलियों का आयोजन किया जाएगा। कर्मचारी मंत्रियों व विधायकों के घर तक पैदल मार्च करेंगे। जिसके बाद जो कपड़े वो पहनकर जाएंगे वे भी मंत्रियों व विधायकों के घर के बाहर उतार आएंगे। ताकि सरकार को शर्म आए और कर्मचारियों की मागों को पूरा किया जाए।