Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Lok Sabha Election 2024: पिरमल सिंह की फिर हुई घर वापसी, कांग्रेस ने निलंबन किया बहाल

    Updated: Fri, 03 May 2024 03:22 PM (IST)

    Punjab Lok Sabha Election 2024 भदौड़ सीट से पूर्व विधायक पिरमल सिंह (Pirmal Singh) की फिर से घर वापसी हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने उनका निलंबन बहाल कर दियाभदौड में इस समय कांग्रेस पार्टी के पास कोई भी बड़ा नेता नहीं था जो प्रचार की कमान को संभाल सके। पिरमल सिंह सुखपाल सिंह खैहरा के नजदीकी माने जाते हैं। है।

    Hero Image
    कांग्रेस ने पिरमल सिंह का निलंबन किया बहाल

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दलवीर गोल्डी के कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाते ही पार्टी ने संगरूर संसदीय सीट की भदौड़ सीट से पूर्व विधायक पिरमल सिंह (Pirmal Singh) को बहाल कर दिया है। उन्हें दो साल पहले हुई संगरूर संसदीय सीट के उपचुनाव के दौरान निलंबित कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिरमल सिंह सुखपाल खेहरा के हैं करीबी

    भदौड में इस समय कांग्रेस पार्टी के पास कोई भी बड़ा नेता नहीं था जो प्रचार की कमान को संभाल सके। पिरमल सिंह सुखपाल सिंह खेहरा के नजदीकी माने जाते हैं।

    जब आम आदमी पार्टी ने सुखपाल खेहरा को विपक्ष के नेता के तौर पर हटाया तो पार्टी में बड़ी बगावत हुई और आधा दर्जन विधायक पार्टी छोड़कर चले गए। पिरमल भी इनमें से एक थे। लेकिन संगरूर संसदीय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां के कारण उन्हें हटा दिया गया।

    यह भी पढ़ें: 'CM भगवंत मान के आवास के बाहर की सड़क आम जनता के लिए नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा HC के आदेश पर लगाई रोक