Move to Jagran APP

सीबीआइ कार्यालय के समक्ष पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा के मामले को लेकर चंडीगढ़ सीबीआइ कार्यालय के बाहर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने जमकर रोष प्रदर्शन किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 01:08 PM (IST)
सीबीआइ कार्यालय के समक्ष पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन
सीबीआइ कार्यालय के समक्ष पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

जेएनएन, चंडीगढ़। देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआइ के निदेशक को पद से हटाने के मोदी सरकार के फैसले से नाराज हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के कांग्रेसियों ने दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर हरियाणा के कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ में सीबीआइ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली में हुए प्रदर्शन में भी यहां के पार्टी नेता शामिल हुए।

loksabha election banner

चंडीगढ़ के सेक्टर 30 में सीबीआइ का दफ्तर है। यहां हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और चंडीगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुटे। हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर नौ स्थित पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पूर्व सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश गए हुए हैैं।

सीबीआइ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

उन्होंने वहीं से पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम संदेश भेजा। उनकी जगह प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने किया। बाद में विधायक दल की नेता किरण चौधरी और पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा भी बीच पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। पुलिस से बचते हुए कार्यकर्ता अपने वाहनों के जरिये सीबीआइ कार्यालय पहुंचे, जहां उन पर पानी की बौछारें फेंकी गई।

दिल्ली में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई विधायक शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधायक तेजवीर सिंह पुंडीर, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनागर, महासचिव सतविंद्र सिंह टिम्मी, मीडिया प्रमुख कुलदीप सोनी, सचिव भूपेंद्र राणा और सतपाल कौशिक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.