Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में पानी के बढ़े हुए रेट्स के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- शहरवासी हो रहे भाजपा पार्षदों की गुटबाजी का शिकार

चंडीगढ़ में पानी के बढ़े हुए रेट्स के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के अंदर भी जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यह प्रदर्शन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में किया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 01:10 PM (IST)
चंडीगढ़ में पानी के बढ़े हुए रेट्स के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- शहरवासी हो रहे भाजपा पार्षदों की गुटबाजी का शिकार
निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल व अन्य नेता।

चंडीगढ़, जेएनएन। पानी के बढ़े हुए रेट्स के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को नगर निगम ऑफिस के बहार जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने खुद प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने मेयर के कमरे के बाहर भी धरना दिया। यहां पर कांग्रेस के पार्षद मेयर को पानी के रेट रिवाइज करने का एजेंडा सदन में लाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्षदों की मांग है कि सदन की बैठक वर्चुअल न बुलाकर फिजिकल बुलाई जाए।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा पार्षदों की आपसी गुटबाजी का असर शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हर माह नए-नए टैक्स शहरवासियों पर थोपे जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्षदों ने पानी के रेट कम करने की लिखित में अपील मेयर को की है ताकि इसका टेंबल एजेंडा सदन की बैठक में जाया जा सके। भाजपा पार्षद भी रेट्स रिवाइज के समर्थन में है लेकिन इसके लिए अधिकारी तैयार नहीं है।

भाजपा लोकतंत्र व्यवस्था को खत्म कर रहीः बंसल

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम की वित्तीय हालत खस्ता होने के लिए भाजपा ही जिम्मेवार है। उनका कहना है कि क्यों नहीं दिल्ली फाइनेंस कमीशन की ओर से नगर निगम को ग्रांट मिल रही। उन्होंने कहा कि फिजिकल सदन की बैठक बुलाई जानी चाहि,  लेकिन अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए हर माह वर्चुअल बैठक बुलाई जा रही है। पवन बंसल का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र व्यवस्था को खत्म कर रही है। पानी के रेट बढ़ाने का फैसला लिए जाना जनता के खिलाफ है, जिसे कांग्रेस के पार्षद सदन में पूरा विरोध करेंगे।  बंसल का कहना है कि यह भाजपा सरकार जनता के विरोध विरोधी काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को कमजोर कर रही है बंसल ने कहा कि यह सरकार देश विरोधी है। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता दविंदर सिंह बबला सतीश कैंथ रविंदर कौर गुजराल गुरबख्श रावत शीला फूल सिंह एचएस लक्की धर्मवीर सिंह हरमेल केसरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे सहित कई नेताओं ने भाग लिया।

भाजपा ने टैक्स वाली नगर निगम बना दीः बबला

वहीं कांग्रेस पार्षद दल के नेता दविंदर सिंह बबला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने इस समय टैक्स वाली नगर निगम बना दी है। उनका कहना है कि इस समय इतने टैक्स लगा दिए गए हैं कि शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई है उनका कहना है कि अब तक भाजपा के चार मेयर बन चुके हैं, लेकिन कोई भी मेयर शहर का विकास नहीं करवा पाया। बबला ने कहा कि जब लोकसभा और विधानसभा फिजिकल हो सकती है तो सदन की बैठक क्यों नहीं। बबला ने कहा कि इस समय भाजपा के अपने पार्षद भी फिजिकल सदन की बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर नियर की तबीयत ठीक नहीं है तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को सदन की बैठक फिजिकल तौर पर बुलाने का अधिकार दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जा रहा तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हर साल होने वाले चुनाव भी न करवाए जाएं। कांग्रेसी पार्षद गुरबख्श रावत ने इस मौके पर कहा कि 2016 में जब तक कांग्रेस का मेयर नगर निगम में रहा तब तक नगर निगम के पास 500 करोड़ की एफडी थी। लेकिन इस समय नगर निगम कंगाली की स्थिति में आकर खड़ा हो गया है और इसके लिए सिर्फ भाजपा जिम्मेवार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.