Move to Jagran APP

महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी Chandigarh News

घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने सेक्टर-15 में केंद्र सरकार के खिलाफ वीरवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

By Sat PaulEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 04:22 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 05:59 PM (IST)
महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी Chandigarh News
महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने सेक्टर-15 में केंद्र सरकार के खिलाफ वीरवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। धरने का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छावड़ा व अन्य नेताओं ने किया।

loksabha election banner

शहर के सेक्टर-15 में प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती हुई महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों को राहत देने की बजाय सरकार परेशानी दे रही है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण आम आदमी का खाना बनाना मुश्किल हो रहा है।

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में पानी के रेट बढ़ाने के फैसले का विरोध किया है। प्रदीप छावड़ा का कहना है कि रेट बढ़ने से हर घर का बिल तीन से चार गुणा तक बढ़ गया है। अब हर साल बिल के बढ़ने की बात कही जा रही है, यह गलत है। इस माैके पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के साथ चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, कांग्रेस पार्षद रावत व विनोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में हर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.