Move to Jagran APP

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे के साथ खड़ी हुई गुटों में बंटी हरियाणा कांग्रेस

Congress President Election हरियाणा में कांग्रेस गुटों में बंटी है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के लिए खड़के के नामांकन में राज्य के कांग्रेसी एकजुट नजर आए। हुड्डा सैलजा सुरजेवाला किरण और कैप्टन के गुट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए खड़गे के नामांकन पर की प्रस्तावना की।

By Bijender BansalEdited By: Kamlesh BhattPublished: Sat, 01 Oct 2022 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 05:37 PM (IST)
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे के साथ खड़ी हुई गुटों में बंटी हरियाणा कांग्रेस
खड़के के नामांकन के दौरान हुड्डा। फोटो- हुड्डा के ट्विटर अकाउंट से

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बेशक हरियाणा कांग्रेस पांच गुटों में बंटी है, इसके बावजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश इकाई के प्रमुख नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ खड़े हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन पर 140 प्रदेश प्रतिनिधी प्रस्तावक बने हैं, इनमें पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव शामिल हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक में हैं, इसलिए उनके नजदीकी साथी विनित पूनिया प्रस्तावक बने। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अभी तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नौ अक्टूबर काे नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख है। इसके बाद यह स्थिति साफ होगी खड़गे अकेले उम्मीदवार रहते हैं या फिर उनका मुकाबला पार्टी सासद शशि थरूर से होगा।

हरियाणा कांग्रेस हमेशा गुटों में विभक्त रही है। मौजूदा समय में पांच गुट हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद एक गुट कम हो गया है, अन्यथा राज्य में छह गुट थे।कुलदीप से पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अशोक तंवर भी पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए हैं। तंवर का भी हुड्डा से 36 का आंकड़ा रहा है।

जी-23 में शामिल रहे हुड्डा और कुलदीप शर्मा खड़गे का दे रहे हैं साथ

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर बने जी-23 में शामिल रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व विधानसभाध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी अब मल्लिकार्जुन खड़गे का खुलेआम साथ दे रहे हैं। हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा तो खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बने हैं।

हालांकि खड़गे का नाम आने से पहले हुड्डा गुट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पहली पसंद अशोक गहलोत थे। अशोक गहलोत और हुड्डा के बीच काफी करीबी रिश्ते रहे हैं। फिलहाल हुड्डा ने खड़़गे के नाम का प्रस्ताव कर यह साबित कर दिया है कि वह गांधी परिवार के सबसे नजदीकी हैं और गांधी परिवार की संस्तुति के अनुसार ही राज्य कांग्रेस चला रहे हैं।

वोट डालने के लिए 195 प्रतिनिधियों को मिले परिचय पत्र

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वोट डालने के लिए 195 प्रतिनिधियों को परिचय पत्र मिलने शुरू हो गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में चुनावाधिकारी मधुसूदन मिस्त्री के कार्यालय से सबसे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अपना परिचय पत्र लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.