Move to Jagran APP

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- Smart City के नाम पर शहरवासियों के साथ किया धोखा

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरवासियों पर नए-नए टैक्स थोपे गए।लेकिन जो उन्हें सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिली।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 11:16 AM (IST)
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- Smart City के नाम पर शहरवासियों के साथ किया धोखा
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- Smart City के नाम पर शहरवासियों के साथ किया धोखा

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। स्मार्ट सिटी की रैकिंग में बुरी तरह से पिछड़ने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए भाजपा और सांसद किरण खेर पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि चंडीगढ़ पहले से प्लान सिटी है, ऐसे में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चंडीगढ़ में पहले से जमीन तैयार थी। इसके बावजूद रैकिंग में पिछड़ने के लिए जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। उनका कहना है के चंडीगढ़ की जो इस समय किरकिरी हो रही है, उसके लिए भाजपा और उनकी सांसद किरण खेर की घोर असफलता है। ऐसे में सांसद को शहरवासियों से सावर्जनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरवासियों पर नए-नए टैक्स थोपे गए।लेकिन जो उन्हें सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिली।आने वाले लोकसभा चुनाव में शहरवासी भाजपा नेताओं से पूछेंगे कि स्मार्ट सिटी के नाम पर उन्होंने क्या-क्या किया है। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर लोगों के साथ धोखा किया गया।

कांग्रेस के महासचिव हरमेल केसरी का कहना है कि स्मार्ट सिटी का जो गुब्बारा बनाकर दिखाया जा रहा था, उसकी हवा निकल गई है। केसरी का कहना है कि भाजपा नेताओं को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।उनका कहना है कि उनका शहर पहले से स्मार्ट है और कांग्रेस की देन है। व्यापार मंडल के महासचिव नरेश महाजन का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में अतिक्रमण बढ़ा है।शहर रेहड़ी-फड़ी में तबदील हो गया है। स्मार्ट सिटी सिर्फ कागजों में बनी है। हैरानी की बात है कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की रैकिंग में 67 नंबर पर पहुंच गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.