Move to Jagran APP

राहुल की ताजपोशी पर नहीं ले जाने से बबला नाराज

राहुल गांधी की ताजपोशी में साथ न ले जाने पर कांग्रेस पार्षद देवेंद बबला नाराज हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 09:07 PM (IST)
राहुल की ताजपोशी पर नहीं ले जाने से बबला नाराज
राहुल की ताजपोशी पर नहीं ले जाने से बबला नाराज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : राहुल गांधी की ताजपोशी में साथ न ले जाने पर कांग्रेस पार्षद देवेंदर सिंह बबला भड़क गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा पर निशाना साधते हुए पूछा कि शहर के सभी मुख्य पार्टी कार्यकर्ताओं को आखिर क्यों राहुल गाधी की ताजपोशी के कार्यक्रम में नहीं ले जाया गया? उन्होंने पूछा है कि क्या ऐसे चंडीगढ़ में पार्टी चलेगी? हरियाणा से भी 2000-2000 के करीब कार्यकर्ता ताजपोशी में गए थे। फिर चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसा भेदभाव क्यों?

prime article banner

उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यक्रम में जाना चाहते थे। इससे साफ है कि पार्टी में किस तरह गुटबाजी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी की ताजपोशी होना थी।

मैंने किसी को कार्यक्रम में जाने से मना नहीं किया था। कहा गया था कि जो कार्यक्रम में जाना चाहे जा सकता है। बाकि इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।

- प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष, कांग्रेस, चंडीगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.