Move to Jagran APP

कांग्रेस ने पंजाब में कमेटियों को दी मंजूरी, जिलों में सिद्धू तो चुनाव कमेटी में हाईकमान ने दिखाई अपनी 'ताकत'

कांग्रेस ने पंजाब में चुनाव कमेटी बना दी है। 117 विधानसभा क्षेत्रों में टिकटों की सिफारिश के लिए नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में 53 नेताओं की टीम बनाई गई है। खास बात यह है कि इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह पत्नी परनीत कौर भी शामिल हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 10:14 AM (IST)
कांग्रेस ने पंजाब में कमेटियों को दी मंजूरी, जिलों में सिद्धू तो चुनाव कमेटी में हाईकमान ने दिखाई अपनी 'ताकत'
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब की चुनाव कमेटी और लंबे समय से अटकी पड़ी जिला कमेटियों को मंजूरी दे दी है। जिला कमेटियों में जहां कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ताकत दिखाई है तो 117 विधानसभा क्षेत्रों में टिकटों की सिफारिश के लिए बनाई गई चुनाव कमेटी में हाईकमान ने अपनी ताकत दिखाई है। इस कमेटी के चेयरमैन तो सिद्धू होंगे, लेकिन उनके साथ 52 नेताओं की टीम होगी। चुनाव कमेटी में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भी होंगी।

loksabha election banner

कांग्रेस ने संगरूर जिले को छोड़कर बाकी के 28 जिलों में जिला प्रधान व कार्यकारी प्रधान के नामों की घोषणा कर दी है। रूपनगर को छोड़ दिया जाए तो सभी जिलों में जिला प्रधान के साथ-साथ चार से लेकर एक कार्यकारी प्रधान भी लगाए गए हैं। लुधियाना में सर्वाधिक चार कार्यकारी प्रधान लगाए गए हैं। जनवरी 2020 में सोनिया गांधी ने कमेटियों को भंग कर दिया था और सुनील जाखड़ को ही प्रधान बनाए रखा था।

10 जिलों में पुराने तो 18 में नए चेहरे

जिला कांग्रेस कमेटी के नामों में नवजोत सिंह सिद्धू की सिफारिशों को ही तवज्जों दी गई है। हालांकि वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए नामों को भी शामिल किया गया है। यही कारण है कि फतेहगढ़ साहिब, पटियाला देहाती, अमृतसर देहाती, पठानकोट, लुधियाना शहरी व लुधियाना देहाती, फाजिल्का और होशियारपुर में पुराने चेहरों पर ही कांग्रेस ने भरोसा जताया है, जबकि 18 अन्य जिलों में नए चेहरों को जिले की कमान सौंपी गई है। संगरूर जिले को घोषित लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

मंत्री, सांसद, राज्य सभा सदस्य भी शामिल

चुनाव कमेटी में कांग्रेस ने 'सभी का साथ कांग्रेस का विकास' नीति को अपनाया है। 117 विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट करने के लिए पार्टी ने 53 सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी में जहां पार्टी ने सभी मंत्रियों, लोकसभा सांसद व राज्यसभा सदस्य को शामिल किया है। वहीं, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नई कैबिनेट में शामिल नहीं हुए पुराने मंत्रियों को भी इस कमेटी में स्थान दिया गया है। नई कैबिनेट में स्थान न बना पाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और साधू सिंह धर्मसोत को भी शामिल किया है।

चुनाव कमेटी की क्या है भूमिका

टिकट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के नाम पर चुनाव कमेटी विचार करेगी। उम्मीदवारों के नामों पर सर्वसम्मति बनने के बाद उसे शार्टलिस्ट करेगी। इसके बाद चुनाव कमेटी स्क्रीङ्क्षनग कमेटी को लिस्ट भेजेंगी। स्क्रीनिंग कमेटी नामों पर विचार करने के बाद उसे सेंट्रल कांग्रेस कमेटी को भेजेगी।

चुनाव कमेटी

  • नवजोत सिंह सिद्धू : चेयरमैन
  • चरणजीत सिंह चन्नी: सदस्य
  • अंबिका सोनी : चेयरपर्सन को-आर्डीनेशन कमेटी
  • सुनील जाखड़: चेयरमैन चुनाव प्रचार कमेटी
  • प्रताप सिंह बाजवा : चेयरमैन चुनाव घोषणा पत्र कमेटी
  • सभी लोकसभा सदस्य, सभी राज्यसभा सदस्य (8 लोकसभा, बचे हुए 1 राज्य सभा सदस्य)
  • पंजाब सरकार के सभी मंत्री (17 मंत्री)
  • राजिंदर कौर भट्ठल (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • एचएच हंसपाल (पूर्व प्रदेश प्रधान)
  • मोहिंदर सिंह केपी (पूर्व प्रदेश प्रधान)
  • केएल शर्मा : सचिव एआईसीसी
  • रमिंदर सिंह आंवला: सचिव एआईसीसी
  • लाल सिंह : वरिष्ठ वाइ प्रेसीडेंट पीपीसीसी
  • कुलजीत नागरा: वर्किंग प्रेसीडेंट पीपीसीसी
  • सुखमिंदर सिंह डैनी: वर्किंग प्रेसीडेंट पीपीसीसी
  • पवन गोयल : वर्किंग प्रेसीडेंट पीपीसीसी
  • गुरप्रीत कांगड़: पूर्व मंत्री
  • बलबीर सिंह सिद्धू: पूर्व मंत्री
  • सुंदर शाम अरोड़ा: पूर्व मंत्री
  • राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी: पूर्व मंत्री
  • साधू सिंह धर्मसोत: पूर्व मंत्री
  • अजायब सिंह भट्टी : विधायक
  • नवतेज चीमा : विधायक
  • हमीद मसीह
  • डा. राजकुमार चब्बेवाल: चेयरमैन एससी विभाग
  • बलबीर रानी सोढ़ी : महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रधान
  • बरिंदर ढिल्लो: यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान
  • अक्षय शर्मा: प्रधान एनएसयूआई
  • निर्मल खैहरा: चीफ आर्गनाइजर पंजाब सेवा दल

कांग्रेस ने जिला कमेटियों में भी लगाए कार्यकारी प्रधान

नगर निगम व नगर काउंसिल में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान करने वाली कांग्रेस ने 82 सदस्यों वाली जिला कमेटियों में केवल दो महिलाओं को ही स्थान दिया है। लुधियाना शहरी में निक्की रियात और होशियारपुर जिला कमेटी में यामनी गोमर को कार्यकारी प्रधान बनाया गया है। कांग्रेस ने जिला कमेटियों में कार्यकारी अध्यक्ष भी लगाए हैैं। उल्लेखनीय है दौनिक जागरण ने पहले ही इस बारे में पहले ही बता दिया था कि कांग्रेस जिला कमेटियों में नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यकारी प्रधान लगाने के फार्मूले को अपनाएगी।

कांग्रेस की जिला कमेटियां

  1. जालंधर शहरी : बलराज ठाकुर (प्रधान), निर्मल जीत सिंह निम्मा, विजय दकोहा और हरङ्क्षजदर सिंह लाडा (कार्यकारी प्रधान)
  2. जालंधर देहाती : दर्शन सिंह टहली (प्रधान), अश्वनी कुमार और अश्वनी भल्ला (कार्यकारी प्रधान)
  3. फतेहगढ़ साहिब: सुभाष सूद (प्रधान), राङ्क्षजदर सिंह बिट्टू और हरबंस सिंह पंधेर (कार्यकारी प्रधान)
  4. गुरदासपुर : दर्शन महाजन (प्रधान), जमेश मसीह, कुलभूषण विज और रविंदर शर्मा (कार्यकारी प्रधान)
  5. पटियाला शहरी : नरेंदर लल्ली (प्रधान) और कृष्ण लाल बाधू (कार्यकारी प्रधान)
  6. पटियाला देहाती : गुरदीप सिंह उंथसर (प्रधान), गुरबीर सिंह और विजय गौतम (कार्यकारी प्रधान)
  7. अमृतसर शहरी: अश्वनी पप्पू (प्रधान), कृष्ण शर्मा और बलबीर सिंह बब्बी (कार्यकारी प्रधान)
  8. अमृतसर देहाती : भगवंत पाल सिंह सच्चर (प्रधान) और जगविंदर सिंह जग्गा (कार्यकारी प्रधान)
  9. तरनतारन : किरनदीप सिंह (प्रधान), हरशरण सिंह महला, प्रदीप चोपड़ा और राजबीर सिंह भुल्लर (कार्यकारी प्रधान)
  10. कपूरथला : राजेश सिंह (प्रधान) और दलजीत सिंह राजू (वर्किंग प्रधान)
  11. फरीदकोट : दर्शन सहोता (प्रधान), राजिंदर कुमार शर्मा और लखबीर सिंह भंबरा (वर्किंग प्रधान)
  12. पठानकोट : संजीव बैंस (प्रधान), संजीव कुमार गोल्डी और राकेश बबली (वर्किंग प्रधान)
  13. एसएसएस नगर: ऋषिव जैन (प्रधान), नटराजन कौशल और जसबीर सिंह भोला (वर्किंग प्रधान)
  14. लुधियाना शहरी: अश्वनी शर्मा (प्रधान), पवन मेहता, निक्की रियात, राजीव राजा और डिंपल राणा (वर्किंग प्रधान)
  15. लुधियाना देहाती : किरनजीत सिंह गालिब (सोनी) (प्रधान) और सुखपाल सिंह गोइंदल (वर्किंग प्रधान)
  16. खन्ना: रुपिंदर सिंह राजा गिल (प्रधान), कुलविंदर सिंह मानेवाल और सुरेंदर कुमार कुंदरा (वर्किंग प्रधान)
  17. फिरोजपुर: राजिंदर छाबड़ा (प्रधान) और परमिंदर हांडा (वर्किंग प्रधान)
  18. बरनाला : गुरप्रीत सिंह (प्रधान), राजीव, जग्गा मान और जगतार धनोला (वर्किंग प्रधान)
  19. मालेरकोटला : जसपाल दास (प्रधान), मनोज कुमार उप्पल और मनीत सिंह (वर्किंग प्रधान)
  20. मोगा: कमलजीत सिंह बराड़ (प्रधान), परङ्क्षमदर सिंह ङ्क्षडपल और गुरनीत मखीजा (वर्किंग प्रधान)
  21. फाजिल्का : रनजम कामरा (प्रधान), राजबख्श कंबोज और भाग चंद (वर्किंग प्रधान)
  22. श्री मुक्तिसर साहिब : हरचरण सिंह बराड़ (प्रधान), शुभदीप बिट्टू और भारत भूषण ङ्क्षबटा (वर्किंग प्रधान)
  23. बठिंडा शहरी : कुलविंदर सिंह (प्रधान) और टिंकू ग्रोवर (वर्किंग प्रधान)
  24. बठिंडा देहाती: कुलविंदर सिंह (प्रधान), अवतार सिंह और किरनदीप कौर विर्क (वर्किंग प्रधान)
  25. मानसा : मंगत सिंह बांसल (प्रधान), गुरनीत सिंह विक्की बराड़ और करन चौहान (वर्किंग प्रधान)
  26. होशियारपुर : कुलदीप कुमार नंदा (प्रधान), दविंदर पाल जटपुरी और यामनी गोमर (वर्किंग प्रधान)
  27. रूपनगर : अश्वनी शर्मा (प्रधान)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.