Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest 2024: किसान आंदोलन में कांग्रेस की एंट्री, देगी कानूनी सहायता; जारी किया ये टोल फ्री नंबर

    Kisan Andolan Toll Free Number किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने के बाद अब इस आंदोलन में कांग्रेस पार्टी की भी एंट्री हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा किसानों को दिल्ली जाने की सलाह के बाद अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग ने किसानों को कानूनी सहायता देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसान उनसे संपर्क कर सकते हैं।

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Tue, 13 Feb 2024 01:30 PM (IST)
    Hero Image
    किसान आंदोलन में कांग्रेस भी कूदी, देगी कानूनी सहायता।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़।Congress has issued toll free number किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने और किसान आंदोलन(Farmers Protest) में कांग्रेस पार्टी भी कूद पड़ी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) द्वारा किसानों को दिल्ली जाने की सलाह के बाद अब प्रदेश(Punjab News) कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh Raja Warring) ने किसानों को कानूनी सहायता देने के लिए एक टोल फ्री नंबर( Kisan Andolan toll free number) जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस पार्टी बाहर से देगी समर्थन

    मंगलवार को कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष विपिन भाई के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीधे रूप से किसान आंदोलन में हिस्सा नहीं ले सकती लेकिन बाहर से वह उन्हें कानूनी सहायता मुहैया करवा सकती है।

    कानूनी सहायता के लिए किसान इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

    उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए किसान 82838 35469 पर कॉल कर सकते हैं। किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रधान ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा ने जिस प्रकार से बॉर्डर को पाकिस्तान बॉर्डर बना दिया है। वह कहीं से भी बर्दाश्त के काबिल नहीं है। किसानों को रोकने की कोशिश की जा रही है यहां तक की कहा जा रहा है यह भीड़ तंत्र है।

    यह भी पढ़ें: आज से PSEB की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, बनाए गए 310 सेंटर्स; इतने हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

    कांग्रेस ने कही ये बात

    पूरे विश्व में किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई भी सरकार उन्हें भीड़ तंत्र का नाम नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी लीगल करने की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी फसल कम से कम एमएसपी से नीचे न खरीदी जाए। इसमें गलत क्या है।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स हुईं महंगी, 30 हजार रुपए पहुंची टिकट की कीमत; किसान आंदोलन का असर