Move to Jagran APP

मनीष तिवारी की पंजाब कांग्रेस में एंट्री, बने मीडिया कमेटी के चेयरमैन

पंजाब की राजनीति में लंबे समय से हाशिये पर चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी की प्रदेश में एंट्री हो गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 08:32 AM (IST)
मनीष तिवारी की पंजाब कांग्रेस में एंट्री, बने मीडिया कमेटी के चेयरमैन
मनीष तिवारी की पंजाब कांग्रेस में एंट्री, बने मीडिया कमेटी के चेयरमैन

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में लंबे समय से हाशिये पर चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी की प्रदेश में एंट्री हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा बनाई गई मीडिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी में उनको चेयरमैन लगाया गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को पांच अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है।

loksabha election banner

कमेटियों में पार्टी ने सभी नेताओं को एडजस्ट करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री समेत सभी 18 मंत्रियों को स्थान दिया गया है। महत्वपूर्ण यह है कि चंडीगढ़ से लोकसभा की टिकट के लिए आवेदन कर चुके मनीष तिवारी के हाथों में मीडिया की कमान होगी। हालांकि तिवारी पंजाब से भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। वे 2014 से ही पंजाब की राजनीति में हाशिये पर चल रहे थे। इसके अलावा चुनाव की कमान जहां सुनील जाखड़ के हाथों में होगी। वहीं, चुनाव प्रचार कमेटी की कमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह संभालेंगे। इस कमेटी में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को भी रखा गया है।

चुनाव कमेटी

सुनील जाखड़ (चेयरमैन), कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजिंदर कौर भट्ठल, परनीत कौर, किशोरी लाल शर्मा, प्रताप सिंह बाजवा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, भारत भूषण आशु, ओपी सोनी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह, निर्मल सिंह शुतराणा, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, लखवीर सिंह लक्खा, पवन आदिया, कुलदीप वैद्य, डॉ. अमर सिंह व अम्यूनल रहमत मसीह।

चुनाव प्रचार कमेटी

कैप्टन अमरिंदर सिंह (चेयरमैन), सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, शमशेर सिंह दूलो, मोहिंदर सिंह केपी, अश्विनी कुमार, साधू सिंह धर्मसोत, मनप्रीत सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, रजिया सुल्ताना, राणा गुरजीत सिंह, सुरिंदर डाबर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरदयाल सिंह कंबोज, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, दविंदर सिंह घुबाया, करन कौर बराड़, मो. सदीक, किट्टू ग्रेवाल व सलामत मसीह।

को-ऑर्डिनेशन कमेटी

आशा कुमारी (चेयरपर्सन), कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, राजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह, परनीत कौर, श्रीमती संतोष चौधरी, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह, ब्रह्मï मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, अरुणा चौधरी, संतोख चौधरी, रवनीत बिट्टू, गुरजीत सिंह औजला, संगत सिंह गिलजियां, डा. राजकुमार वेरका व कैप्टन संदीप संधू।

प्रचार कमेटी

विजय इंदर सिंगला (चेयरमैन), बलबीर सिंह संधू, राकेश पांडे, रणदीप सिंह नाभा, अमरीक सिंह ढिल्लों, परमिंदर सिंह पिंकी, नवतेज सिंह चीमा, दर्शन सिंह बराड़, अवतार हैनरी, मदन लाल, इंदरबीर सिंह बुलारिया, परगट सिंह, राजिंदर बेरी, सतकार कौर, डा. धर्मवीर अग्निहोत्री, अरुण डोगरा, अमित विज, बलविंदर सिंह लॉडी, सुशील कुमार रिंकू, गुरप्रीत जीपी, जोगिंदर पाल, प्रीतम सिंह कोटभाई, चौ. सुरेंदर सिंह, डॉ. हरजोत कमल व संजीव तलवाड़।

मीडिया को-आर्डिनेशन कमेटी

मनीष तिवारी (चेयरमैन), अश्विनी सेखड़ी, नत्थु राम, सुरजीत सिंह धीमान, हरप्रताप सिंह अजनाला, फतेह जंग बाजवा, हरमिंदर गिल, सुखविंदर सिंह डैनी, दलवीर गोल्डी, रमनजीत सिंह सिक्की, सुनील दत्ती, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलबीर सिंह जीरा, बरिंदर सिंह पाहड़ा, दर्शन लाल मांगेपुर, संतोख सिंह भलाईपुर, गुरकंवल कौर, जगबीर सिंह बराड़, गुरइकबाल कौर, रविंदर सिंह पाली, हमीद मसीह, रमन बाला सुब्रमण्यम, तेजिंदर सिंह बिट्टू, गुरविंदर सिंह व राजपाल सिंह।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.