Move to Jagran APP

कांग्रेस के पार्षद ने गर्वनर को लिखा पत्र, नगर निगम को भंग कर करवाए जाएं चुनाव

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के गवर्नर एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर नगर निगम को भंग करने की मांग कर दी है।

By Sat PaulEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 04:20 PM (IST)
कांग्रेस के पार्षद ने गर्वनर को लिखा पत्र, नगर निगम को भंग कर करवाए जाएं चुनाव
कांग्रेस के पार्षद ने गर्वनर को लिखा पत्र, नगर निगम को भंग कर करवाए जाएं चुनाव

चंडीगढ़, राजेश ढल्ल। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के गवर्नर एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर नगर निगम को भंग करने की मांग कर दी है। जबकि अभी नगर निगम का तीन साल का कार्यकाल बचा है। इस संबंध में कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने रविवार को गवर्नर हाउस में पत्र लिखा है। बबला ने अपने पत्र में कहा है कि प्रशासन ने तीन साल पहले ही 13 गांवों को नगर निगम में शामिल कर दिया। बबला ने प्रशासक को कहा है कि यह उनका फैसला कम और भाजपा का फैसला ज्यादा लगता है। इस समय गांवों का कोई प्रतिनिधि नहीं रहा है। बबला ने पत्र में प्रशासक से पूछा है कि गांवों को शामिल करने की इतनी जल्दी क्या थी, जबकि अभी नगर निगम के अगले चुनाव को तीन साल बचे हुए हैं।

loksabha election banner

बबला ने कहा कि जो साल पहले से नगर निगम में नौ गांव हैं, उन्हें ही ठीक से निगम संभाल नहीं पा रहा है और प्रशासक ने नगर निगम को और गांव देकर नया बोझ डाल दिया है। देवेंद्र सिंह बबला ने पत्र में कहा है कि नगर निगम पहले से आर्थिंक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में नगर निगम को भंग कर नए सिरे से चुनाव करवाए जाएं, ताकि नए चुनाव में शामिल हो चुके 13 गांव के निवासी भी शामिल हों। ऐसा होने पर ही गावों को नए प्रतिनिधि मिलेंगे, जोकि गांवों की बात सदन में रख पाएंगे। बबला ने कहा है कि भाजपा पहले से नगर निगम को संभालने में सक्षम नहीं है।  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.