Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में पानी के बढ़े दामों के मुद्दे पर आज कांग्रेस और भाजपा के वर्कर्स होंगे आमने-सामने

चंडीगढ़ में पानी के बढ़े हुए रेट्स के मामले में आज भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने आज इस मुद्दे पर भाजपा पार्षद चंद्र वती शुक्ला और कनवर जीत राणा के एरिया में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 10:23 AM (IST)
चंडीगढ़ में पानी के बढ़े दामों के मुद्दे पर आज कांग्रेस और भाजपा के वर्कर्स होंगे आमने-सामने
चंडीगढ़ में पानी के बढ़े रेट्स के मामले में आज भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव की संभावना हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। पानी के बढ़े हुए रेट्स के मामले में आज एक बार फिर से भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने आज इस मुद्दे पर सेक्टर 45 में रहने वाले भाजपा पार्षद चंद्र वती शुक्ला और कनवर जीत राणा के एरिया में प्रदर्शन करने की घोषणा के साथ-साथ इन पार्षदों के घर जाकर ज्ञापन देने की घोषणा की है। लेकिन कांग्रेस के इस घेराव से पहले ही भाजपा ने उन्हें एक नसीहत जारी कर दी है। कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के भी कार्यकर्ता यहां पर इकट्ठे होंगे।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा पार्षदों के घरों का घेराव करने की कोशिशों को पार्टी की ओछी राजनीति बताया हैं। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 12 की पार्षद चंद्रावती शुक्ला एवं वार्ड 14 के पार्षद कंवर राणा के घरों के घेराव का ऐलान किया हैं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेक्टर 45-ए में अजित कर्म सिंह स्कूल के सामने इकट्ठा होने को कहा हैं। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि जहां कांग्रेस के लोग इकट्ठा होंगे, वह स्थान सेक्टर 45-ए और बुड़ैल के लोगों के लिए अपने सेक्टर से बाहर निकलने का मुख्य मार्ग हैं व सेक्टर 45-ए और बुड़ैल में भारी संख्या में लोग रहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने स्थानीय निवासियों की आवाजाही की परेशानी की परवाह न करते हुए वहां लोगों को इकट्ठा होने को कहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पिछले रविवार को सेक्टर-37 में रह रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और मेयर रविकांत शर्मा के घर के घेराव के समय स्थानीय निवासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। समूची भाजपा ऐसे किसी भी कार्यक्रम का पूर्ण रूप से विरोध करती है|

भाजपा ने प्रशासन से मांग की हैं कि शहर के रिहायशी इलाकों में इस प्रकार के धरना प्रदर्शन पर तुरंत रोक लगाई जाए ताकि शहर के निवासियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं, दुकानदारों व खास तौर पर मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।  वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता एचएस लकी ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस के धरने और प्रदर्शन से डर गए हैं। उनका कहना है कि धरना और प्रदर्शन करना आम आदमी के लोकतांत्रिक अधिकारों में है, ऐसे में भाजपा जो डराने का प्रयास कर रही है, कांग्रेसी पीछे नहीं हटेगी और इस मुद्दे पर डटकर मुकाबला करेगी क्योंकि पानी के बढ़े हुए रेट से इस समय शहर का हर वर्ग परेशान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.