Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में पानी के रेट्स को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने, पिस रहे शहरवासी

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी नेताओं की गलत नीतियों ने नगर निगम का भठ्ठा बिठा दिया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद इतने लंबे समय तक रेट न बढाए जाने का ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ा है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 06:29 PM (IST)
चंडीगढ़ में पानी के रेट्स को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने, पिस रहे शहरवासी
चंडीगढ़ में पानी के रेट्स को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने, पिस रहे शहरवासी

चंडीगढ़, जेएनएन। बीजेपी शासित नगर निगम द्वारा पानी के दामों में तीन गुना बढ़ोतरी को लेकर शहर में सियासत तेज है। एक ओर जहां कांग्रेस-बीजेपी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, तो वहीं बीजेपी इसके लिए कांग्रेस द्वारा सही समय पर रेट न बढ़ाने को जिम्मेदार ठहरा रही है।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा रविवार को भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे। छाबड़ा ने कहा कि कोरोना काल ने जहां हर ओर हाहाकार है। दूसरी ओर बीजेपी नेताओं की गलत नीतियों ने नगर निगम का भठ्ठा बिठा दिया है। शहर पहले से ही अनगिनत भारी भरकम टैक्स दे रहा है। अब पानी के रेट तीन गुना बढ़ा कर शहरवासियों पर एक बोझ डाल दिया है। छाबड़ा ने कहा 24 घंटे पानी देने की ढींगे हांकने वाले बीजेपी नेता अब दर दर मुंह छिपाए दुबक कर बैठे है। उन्होंने कहा कि लोगों का रॉजगार छूट चुका है, व्यपार खत्म हो चुका है, प्राइवेट कर्मचारियों की नौकरियां जा चुकी है। जनता को राहत देने की बजाय उन्हें ओर दबाया जा रहा है। नगर निगम के घाटे की आड़ में रेट बढाना बीजेपी नेताओं की नाकामियों का जीता जागता सुबूत है। हर साल अपने आप पानी के दाम बढ़ने चोरी के साथ साथ सीनाजोरी भी है। कांग्रेस बढ़े दामों का विरोध करती है जल्द ही इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

भाजपा ने कहा इसके लिए कांग्रेस जिम्मेवार

उधर, अभी तक रेट न बढ़ने के लिए भाजपा कांग्रेस को ही जिम्मेवार बताती है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद इतने लंबे समय तक रेट न बढाए जाने का ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि साल 2011 के बाद से पानी के रेट नहीं बढ़े हैं। जबकि बीच बीच में हर साल पानी के रेट रिवाइज होने चाहिए थे।अगर यह हर साल बढ़ते तो एक दम से इतनी बड़ी दिक्कत न आती। उनका दावा है कि चंडीगढ़ के बढ़े हुए रेट पर नजर डाले तो अभी भी यहां के रेट पंचकूला मोहाली और दिल्ली से कम है। उनका कहना है कि पूरे देश में चंडीगढ़ एक मात्र शहर है जहां पर प्रति व्यक्ति 245 लीटर पानी मिल रहा है जबकि राष्ट्रीय औसत 135 प्रति लीटर है। इसके बावजूद नार्थ में कई सेक्टर ऐसे है जहां पर प्रति व्यक्ति एक हजार लीटर पानी की खपत हो रही है।

उनका कहना है कि शुरूवात की पहली दो स्लैब में ज्यादा रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। जबकि अधिकतर मध्यम वर्गीय परिवार इसी स्लैब में कवर हो जाएंगे। उनका कहना है कि जहां पर पानी की जहां पर मिसमनेजमेंट है उसे भी रोका जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि कांग्रेस का काम सिर्फ राजनीति करना है और वह गुमराह करने की राजनीति करते हैं। इस समय चंडीगढ़ नगर निगम को पानी की सप्लाई से हर साल 110 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.