विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'SIR के जरिये वोटर लिस्ट में सुनियोजित तरीके से हेरफेर...', चंडीगढ़ में कांग्रेस का भाजपा पर गंभीर आरोप

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:40 PM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इंचार्ज रजनी पाटिल ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मतदाता सूचियों में सुनियोजित हेरफेर का ...और पढ़ें

चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईसीसी की इंचार्ज रजनी पाटिल व अन्य।

चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईसीसी की इंचार्ज रजनी पाटिल व अन्य।

HighLights

  1. कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में हेरफेर का आरोप लगाया।

  2. रजनी पाटिल ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।

  3. चंडीगढ़ में "वोट बचाओ, देश बचाओ" अभियान तेज होगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की इंचार्ज रजनी पाटिल ने रविवार को भाजपा और भारत निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूचियों में सुनियोजित तरीके से हेरफेर किया गया है, जो कि भारतीय लोकतंत्र के सामने आजादी के बाद के सबसे गंभीर खतरों में से एक है।

चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाटिल ने दावा किया कि आयोग ने 13.39 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान चिह्नित किए गए एक भी घुसपैठिए के संबंध में विश्वसनीय जानकारी देने में विफल रहा है।

पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्रवाई उसकी स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।

चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को शहर के सभी 35 नगर निगम वार्डों में और तेज करेगी तथा इस मुद्दे को हर घर तक पहुंचाएगी।

लक्की ने कहा कि लोकतंत्र केवल भाषणों और नारों के सहारे कायम नहीं रह सकता। लोकतंत्र तभी जीवित रहता है, जब प्रत्येक पात्र नागरिक बिना किसी भय के स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सके।