आप की लंबी में होने वाली रैली पर टकराव, केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे
अरविंद केजरीवाल की बुधवार को लंबी विधानसभा क्षेत्र में हाेने वाली रैली पर टकराव की हालत बन गई है। प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं देेने के बाद केजरीवाल अचानक चंडीगढ़ पहुुंचे।
जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुधवार को लंबी विधानसभा क्षेत्र में हाेने वाली रैली को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने रैली के लिए अनुमति नहीं दी है और 'आप' का कहना है कि रैली हर हाल में होगी। हालात पर पार्टी नेताआें से चर्चा करने केजरीवाल मंगलवार को यहां पहुंचे। उन्होंने पार्टी की पंजाब इकाई के नेताआें के साथ रैली व विधानसभा चुनाव के रणनीति पर चर्चा की।
लंबी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह क्षेत्र व चुनाव क्षेत्र है। 'आप' का कहना है कि प्रशासन रैली के लिए अनुमति दे या न दे यह हर हाल में होगी। आम आदमी पार्टी लंबी में रैली आयाेजित कर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को घेरना चाहती है। बताया जाता है मुख्यमंत्री बादल के खिलाफ अपने उम्मीदवार की घोषणा रैली में कर सकती है। यह भी चर्चा है कि बादल के खिलाफ जरनैल सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है।
पढ़ें : अाप और कांग्रेस की शिअद को लंबी सहित बड़ी सीटों पर घेरने की तैयारी
आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ अरविंद केजरीवाल।
देखें तस्वीरें : अचानक चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल, नेताओं से की मंत्रणा
अरविंद केजरीवाल आज सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे अौर यूटी गेस्ट हॉउस में पंजाब के चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। केजरीवाल के साथ बैठक में पार्टी के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह बड़ैच, सांसद भगवंत मान, वरिष्ठ नेता एचएस फुलका और जरनैल सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। बताया जाता है कि बैठक में लंबी में बुधवार को होनेवाली रैली की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।
पढ़ें : सिद्धू के सीएम कैंडिडेट के शिगूफे से कैप्टन पर निशाना साध रही 'आप'