Move to Jagran APP

आठ राज्यों के रंग दिखे मेले में

जहां की कला और रंग देखने को मिले सीआइआइ फेयर में।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 08:28 PM (IST)
आठ राज्यों के रंग दिखे मेले में
आठ राज्यों के रंग दिखे मेले में

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान और देश के विभिन्न ऐतिहासिक राज्य। जहां की कला और रंग देखने को मिले सीआइआइ फेयर में। परेड ग्राउंड सेक्टर-17 में शुक्रवार को इसका उद्घाटन पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने किया। फेयर की थीम नो प्लास्टिक यूज पर रही जिसमें लोगों को जूट से बने बैग भी खरीदने के लिए प्रेरित किया गया। इस बार फेस्टिवल में 450 स्टाल लगे हैं। जिसमें 30 से ज्यादा फूड स्टाल हैं। तीन पीढि़यों से कर रहे हैं पटोचित्र

loksabha election banner

कोलकाता के बबलू पाटिदार ने अपने स्टाल में कपड़ों और कैनवास पर पेंटिग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी तीन पीढि़यां इसी काम में लगी हैं। इसे पटोचित्र कहते हैं। जिसमें आप महाभारत और रामायण की कहानियों को दिखाया जाता है। जिससे लोग अपने पुराणों से जुड़े रहे। ये एक तरह से स्टोरी टेलिग भी होती हैं। हम इसे कपड़ों से लेकर कैनवास पर करते हैं। इसे कमर्शियल बनाने के लिए कपड़ों पर बनाने लगे। जिसमें साड़ी से लेकर कुर्ते और दुपट्टे में ये मिलता है। पर्यावरण से जोड़ने को बनाया स्पेशल स्टाल

पर्यावरण विभाग ने मेले में एक स्पेशल स्टाल लगाया है। जिसमें लोगों को जीवों और जंगल की अहमियत के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें शहर के विभिन्न पार्को और नगर वन में लोगों को जाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें शहर में रह रहे वन्य जीवों के बारे में जानकारी भी दी गई। तुर्की की लाइट्स सबको पसंद

फेयर में इस बार भी तुर्की से पहुंची लाइट्स सबको पसंद आई हैं। ये लाइट्स 15 हजार रुपये तक की हैं जिसे खास शीशे से ही बनाया जाता है। दिल्ली से पहुंचे कारीगरों ने कहा कि इन्हें तुर्की से ही मंगवाया जाता है। इसमें भारत से कोई काम नहीं किया जाता। इसमें खास ध्यान शीशे का ख्याल रखने में होता है। जिससे कि वह कहीं से टूटे न। सिरेमिक से बने बर्तन भी लोगों को काफी पसंद आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.