Move to Jagran APP

पंजाब में शीतलहर ने किया लोगों का बुरा हाल और पांच शहर हैं शिमला से भी ठंडे

पंजाब में शीतलहर कहर ढ़ाने लगा है। ठिठुरन भी काफी बढ़ गई है और इससे सुबह और शाम के समय लोगों की हालत खराब हो जाती है। कोहरे ने भी लोगाें की मुसीबत बढ़ा दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 09:01 PM (IST)
पंजाब में शीतलहर ने किया लोगों का बुरा हाल और पांच शहर हैं शिमला से भी ठंडे
पंजाब में शीतलहर ने किया लोगों का बुरा हाल और पांच शहर हैं शिमला से भी ठंडे

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब में शीतलहर ने लोगों को ठिठुराना शुरू कर दिया है। राज्‍य में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सुबह को कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें देर से चलने से या‍त्रियों को भारी परेशानी हो रही है। राज्‍य में तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। राज्‍य में पांच शहरों का तापमान शिमला से भी नीचे पहुंच गया है। राज्‍य में सबसे अधिक ठंडा फिरोजपुर है।

loksabha election banner

फिरोजपुर में तापमान दो डिग्री पहुंच गया, चार अन्‍य शहरों में तापमान चार डिग्री से नीचे

शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रहा और ठिठुरन ने लोगों की हालत खराब कर दी। राज्‍य में कई जगहों पर घना कोहरा छाने से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जिलों तो सुबह साढ़े नौ बजे तक धुंध में लिपटे रहे। घनी धुंध के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम रही। 

राज्‍य में सबसे ठंडा शहर फिरोजपुर है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अमृतसर, जालंधर , लुधियाना, बठिंडा आैर जालंधर में भी ठंड ने लोगों की हालत बुरी कर दी है। इन शहरों में तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: बेहद काम की खबर, RAC व वेटिंग के यात्रियों को चलती ट्रेन में आसानी से मिलेगी सीट

चंडीगढ़ के इंडिया मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार, राज्‍य के पांच शहर शिमला, कांगड़ा व धर्मशाला से भी ठंडे रहे। शिमला में वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस औैर कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ पंजाब के फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 2, लुधियाना में 2.3, बठिंडा में 2.6 ,जालंधर में 3.2 और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: पीएम को एक गरीब लड़की का पत्र - मोदी जी, मेरी सिस्टर की शादी है, प्लीज आप जरूर आना

इंडिया मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो क्रिसमस तक मौसम का यही मिजाज बरकरार रहने की संभावना है। धुंध व शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। राज्‍य में कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह राज्‍य के अधिकतर हिस्‍सों में घना काेहरा छाने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.