Move to Jagran APP

पंजाब में बारिश व ओलावृष्टि से शीतलहर चरम पर, ठिठुरन बढ़ी

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से शीतलहर चरम पर है। बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इस कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:02 AM (IST)
पंजाब में बारिश व ओलावृष्टि से शीतलहर चरम पर, ठिठुरन बढ़ी
पंजाब में बारिश व ओलावृष्टि से शीतलहर चरम पर, ठिठुरन बढ़ी

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में साेमवार रात से जारी बारिश से शीतलहर चरम पर है। कई स्‍थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और लोगों की हालत बुरी हो रही है। इस मौसम के अभी 24 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

loksabha election banner

सोमवार को सूबे में मौसम ने करवट ली। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से कई जिलों में बीस किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से लोग कांप उठे। मंगलवार को चंडीगढ़ सहित पूरे पंजाब में बारिश हो रही है। मंगलवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैैं।

अमृतसर और लुधियाना में सबसे अधिक 6 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। चंडीगढ़ में भी जमकर बारिश हुई। चंडीगढ़ के कुछ हिस्‍सों और लुधियाना सहित कुछ अन्य शहरों में ओलावृष्टि हुई।  राज्‍य में गुरदासपुर रहा सबसे ठंडा रहा।

शहर    अधि तापमान   न्यू तापमान

गुरदासपुर    15.2         4.8

अमृतसर     14.7         11.2

लुधियाना    16.2         11.2

फरीदकोट    17.0        10.2

बठिंडा       14.5         10.5

कपूरथला    15.8         10.8

-----

बारिश फायदेमंद, अधिक ओलावृष्टि से नुकसान

लुधियाना के पंजाब कृषि विश्‍वविद्यालय के पौधों के अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. सुरिंदर कुमार थिंद के बारिश से गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल को फायदा होगा। वहीं अधिक ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.