Move to Jagran APP

पंजाब में शीतलहर का कहर, तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंचा, दो की मौत

पंजाब में शीतलहर का कहर जारी है। राज्‍य में तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राज्‍य में ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 10:56 AM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 06:02 PM (IST)
पंजाब में शीतलहर का कहर, तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंचा, दो की मौत
पंजाब में शीतलहर का कहर, तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंचा, दो की मौत

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने कहर ढ़ा रहा है। राज्‍य में शीतलहर ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। राज्‍य में तापमान एक डिग्री से भी नीचे चला गया है। राज्‍य में कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बठिंडा सबसे अधिक ठंडा है और यहां तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ में भी तापमान में लगातार गिरावअ आ रही है। यहां तापमान चार डिग्री पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

बठिंडा में टूटा ठंड का 18 साल का रिकॉर्ड, तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड पर पहुंचा

पंजाब के बठिंडा में दिसंबर माह में ठंड का पिछले 18 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले बठिंडा में 28 दिसंबर 2014 को और उससे पहले दिसंबर 2005 में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दिसंबर 2007 और दिसंबर 2010 में पारा 0.2 डिग्री पर आया था।

उधर, राज्‍य में बुधवार को ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। खन्ना में मालेरकोटला रोड पर स्थित जोड़े पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 40-45 साल के बीच बताई जा रही है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है। वहीं गुरदासपुर के कलानौर ब्लॉक के गांव मस्तकोट में ठंड से खेत मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान डेविड मसीह (55) के रूप में हुई है।

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक ही दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया। इसके अलावा फिरोजपुर व अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड रही। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तीनों शहरों में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

जालंधर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आनंदपुर साहिब में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 30 दिसंबर तक सुबह शाम कोहरा पडऩे और दिन में गुनगुनी धूप निकलने की संभावना है, लेकिन 31 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके बाद कोहरे के साथ-साथ कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से स्पष्ट है कि नया साल कड़ाके की ठंड में मनाया जाएगा।

चंडीगढ़ में धूप के बावजूद कंपकंपाती ठंड लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम था।  

ट्रेनों के आवागमन पर भी असर, शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची चंडीगढ़

धुंध के चलते रेल यातायात भी प्रभावित रहा। शहर में पहुंचने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। बुधवार को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा 5 मिनट की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का समय 11:05 था, लेकिन ट्रेन 12:10 बजे स्टेशन पर पहुंची। अजमेर चंडीगढ़ गरीब 3 घंटे 15 मिनट देरी से, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे 50 मिनट की देरी से, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे 23 मिनट की देरी से और अंबाला कैंट अंब अंदौरा एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट की देरी से देरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियों की मानें तो हरियाणा और यूपी में काफी धुंध पड़ रही है, जिस वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट 4 घंटे 57 मिनट की देरी से हुई लैंड

धुंध का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। श्रीनगर से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 4 घंटे 57 मिनट की देरी से लैंड हुई। वहीं, कोलकाता से आने वाली फ्लाइट ने 4 घंटे 27 मिनट की देरी से लैंड हुई। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सुबह 7:25 बजे उड़ान भरने वाले एलांयस एयर की फ्लाइट ने 51 मिनट की देरी से 9:11 बजे उड़ान भरी। इसके अलावा भी आधा दर्जन के करीब फ्लाइट््स अपने निधार्रित समय से देरी से लैंड हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.