एस्को क्लब में टिकटॉक स्टार को गोली मारने वाला सह आरोपित गिरफ्तार
सेक्टर-3-4-9-10 की चौक पर एक सह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-9 स्थित एस्क बार में टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर से मारपीट करने और गोली मारने के मामले में पुलिस ने सेक्टर-3-4-9-10 की चौक पर एक सह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित पंजाब के लुधियाना स्थित न्यू विजय नगर स्ट्रीट नंबर 2 निवासी 21 वर्षीय सुखदीप उर्फ सुक्खी को कोर्ट में पेश कर आठ दिन का रिमांड हासिल किया है। मामले में मुख्य आरोपित मोशिन सहित दूसरे आरोपित फरार चल रहे हैं। 11 अक्टूबर की रात एस्क बार में डांस फ्लोर पर पैसा उड़ाने को लेकर विवाद में लुधियाना के युवक मोशिन ने दोस्तों के साथ मिलकर टिकटॉक स्टार जीरकपुर निवासी सौरव गुर्जर की जांघ पर गोली चलाई थी। जीरकपुर के सौरव गुर्जर और आरोपित पक्ष के मोशिन सहित उसके दोस्त डांस फ्लोर पर डांस करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। इस दौरान फुटेज में मोशिन और उसके दोस्त गोली चलाने और मारपीट करते भी दिख रहे है। फुटेज के आधार पर मोशिन अपने दोस्तों के साथ करीब साढ़े दस बजे डिस्क में एंट्री करते के बाद करीब 15 मिनट के बाद ही बाहर आता दिखाई दे रहा है। यह है मामला
शिकायतकर्ता सौरव ने बताया कि रविवार रात करीब 11:45 बजे सेक्टर-9 स्थित एस्क बार क्लब में आया था। इस दौरान हमलावर मोशिन अपने चार साथी और दो युवतियों के साथ क्लब में रात साढ़े दस बजे एंट्री की थी। इस बीच मोशिन अपने दोस्तों के साथ डांस समय सौरव गुर्जर के आसपास हो गए। लेकिन डांस के दौरान पैसे उड़ाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसमें मोशिन ने गोली सौरव पर गोली चला दी। जबकि आरोपित के साथियों ने लोहे की रॉड से भी हमला कर गाड़ी में फरार हो गए।