फूलों की बारिश से किया सफाई कर्मचारियों को सम्मानित, सूट के साथ मास्क व सैनिटाइजर किए गिफ्ट
सबसे पहले पुरुष और महिला सफाई कर्मचारियों पर फूलों की बारिश करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया गया जिसके बाद उन्हें सूट मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित भी किया गया।
चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी सभी के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। इस महामारी ने सभी के जीवन को रोक दिया था उसके बावजूद भी शहर के सफाई कर्मचारी बढ़ चढ़कर अपने काम को करते रहे हैं जिसके चलते हम एक बेहतर पर्यावरण में सांस ले रहे हैं। इसलिए डॉक्टर-पुलिस के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी जरूरी है। इसी सोच के साथ नारी जागृति मंच ने मंगलवार को सेक्टर-37 और 40 के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
फूलों की बारिश से किया धन्यवाद
नारी जागृति मंच ने कार्यक्रम की शुरुआत सफाई कर्मचारियों पर फूल की बारिश से की। सबसे पहले पुरुष और महिला सफाई कर्मचारियों पर फूलों की बारिश करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया गया, जिसके बाद उन्हें सूट मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित भी किया गया। मंच की अध्यक्षा नीना तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का कोरोना पर नियंत्रण के लिए योगदान अन्य समाज के बराबर है या यह कहें कि कहीं ज्यादा अधिक है क्योंकि गंदगी भी कोरोना वायरस महामारी को न्योता दे सकती थी लेकिन सफाई कर्मचारियों के जज्बे ने वायरस की उस मंशा को पूरा नहीं होने दिया है। इसलिए हमारी जिम्मेवारी बनती है कि हम इन लोगों को सम्मानित करें और यदि इनको करोना योद्धाओं का नाम दिया जाए तो भी हम उसका समर्थन करें। इस मौके पर मंच की करीब 10 महिलाओं ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्वर्णिम युग का अंत
यह भी पढ़ें: स्मृति शेष... हॉकी स्टिक से बनाया था पोट्रेट, दिल से लगाया था बलबीर सिंह सीनियर ने
यह भी पढ़ें: बलबीर सिंह सीनियर ने मोगा से किया था गोलकीपर के रूप में हॉकी का सफर शुरू, आज भी जिंदा हैं यादें
यह भी पढ़ें: Hockey Legend पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्म होगा यह virus
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें