चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का शिक्षा विभाग के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला
कर्मचारियों ने मोहाली डीपीआई कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 20-25 साल से उनकी कोई प्रमोशन नहीं की गई।
जेएनएन, मोहाली। पंजाब शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने पदोन्नियां न करने के विरोध में मंगलवार को पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मोहाली डीपीआइ कार्यालय के बाहर अर्धनगन होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से दो दशक बीत जाने के बाद भी उन्होंने बनती पदोन्नितयां नहीं दी गई। इस दौरान कर्मचारियों ने रोष रैली भी निकाली।
दर्जा चार कर्मचारी एसोसिएशन पंजाब के सूबा प्रधान अजैब सिंह तरनतारन, जनरल सचिव अंग्रेज सिंह जींदा, परमजीत सिंह होशियारपुर ने बताया कि बीते सितंबर माह में शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम दिया गया था कि वे कर्मचारियों की बनती पदोन्नियां दें, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में कर्मचारियों की ओर से रोष रैली निकाली गई है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती अब संघर्ष जारी रहेगा। इस रोष रैली में दर्जा चार कर्मचारियों के अलावा लाइब्रेरी रिस्टोरर्र, ड्राइवर शामिल हुए। जिन्होंने मांग की कि उनकी पदोन्नित दर्जा चार से तीन में की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें