Move to Jagran APP

सिटी गोल्फर करनदीप ने जीता पीजीटीआइ गोल्फ टूर्नामेंट, तीन साल बाद किया ट्राफी पर कब्जा

शहर के गोल्फर करनदीप कोचर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पीजीटीआइ गोल्फ प्लेयर्स चैंपियनशिप के खिताब पर दूसरी बार कब्जा किया। जबकि कोलकता के सुनीत चौरसिया ने 10 अंडर-62 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 08:49 AM (IST)
सिटी गोल्फर करनदीप ने जीता पीजीटीआइ गोल्फ टूर्नामेंट, तीन साल बाद किया ट्राफी पर कब्जा
चैंपियनशिप जीतने पर कोचर को 484950 रुपये का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए।

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। शहर के गोल्फर करनदीप कोचर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और तीन साल बाद पीजीटीआइ गोल्फ प्लेयर्स चैंपियनशिप के खिताब पर दूसरी बार कब्जा किया। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले गए मुकाबले में कोचर ने 3 अंडर-69 प्वाइंट हासिल कर खिताब जीतने में सफल रहे। जबकि कोलकता के सुनीत चौरसिया ने 10 अंडर-62 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं शहर के दूसरे गोल्फर व पंचकूला में खेले गए पीजीटीआइ गोल्फ चैंपियनशिप के विजेता अक्षय शर्मा इस टूर्नामेंट में 69 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।

पीजीटीआइ की ओर से जारी मैरिट लिस्ट में पुणे के उद्यन माने पहले स्थान पर काबिज हैं। जबकि करनदीप कोचर दूसरे स्थान पर पंहुच गए हैं। यह चैंपियनशिप जीतने पर कोचर को 484950 रुपये का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। करनदीप कोचर ने मैच जीतने के बाद कहा कि यह जीत उनके लिए बेहद जरूरी थी। इस जीत के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों से मेरे मैच काफी नजदीक रहता था और टाप 10 व टाप 5 तक ही पंहुच पाता था।

loksabha election banner

चौथे राऊंड मुकाबले के बारे में बात करते हुए कहा की चौथे दिन शुरूआत बहुत अच्छी थी लेकिन 9वें तथा 15वें हालल के बीच थोड़ा मैं नर्वस था लेकिन इसके बाद मैंने अपने आप को सभाला तथा शांत रख कर अपने गेम पर फोकस किया। उन्होंने बताया कि 16वें टी पर मुझे सुनीत का स्कोर पता लगा। जिसके बाद मुझे सिर्फ एक बर्डी बनाना था। जिससे बनाने में सफल रहा और मैच मेरे पक्ष में आ गया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड  रैंकिंग में 586 रैंक पर पंहुच गया हूूं।

दूसरे स्थान हासिल करने वाले सुनीत चौरसिया ने रनरअप का खिताब जीतने के बाद कहा कि मैं चैंपियनशिप में काफी पीछे चल रहा था। लेकिन चौथा राऊंड मेरे लिए काफी बेहतरीन था। मैने 11वें, 13वें तथा 14वें हाल पर पटिंग तथा चिपिंग बेहतरीन रही। जिसके कारण दूसरा स्थान हासिल कर सका। इस जीत पर चौरसिया को 334950 रुपये का चेक व ट्राफी दी गई। शहर के दूसरे गोल्फर अक्षय शर्मा ने 14 अंडर-274 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किए। इनको 187950 रुपये का चेक व ट्राफी दी गई। अभिजीत सिंह चढ़ 66 प्वांट के साथ कुल 11 अंडर-277 प्वाइंट के साथ 6वें स्थान पर तथा आदिल बेदी 10वें स्थान पर रहे।

क्रम संख्या             खिलाड़ी के नाम                       हर राऊंड के अंक                     कुल प्वाइंट           पुरस्कार राशी
484950 रुपये         करनदीप कोचर                       66-68-67-69                         18 अंडर-270    
334950 रुपये        सुनीत चौरसिया                       69-69-72-62                         16 अंडर-272
187950 रुपये        अक्षय शर्मा                             69-68-68-69                         14 अंडर-274  
136950 रुपये        युवराज सिंह संधू                      69-69-70-67                         13 अंडर-275

136950 रुपये         वीर अहलावत                          66-71-68-70                         13 अंडर-275    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.