सिटी के कार रैलिस्टों ने दिखाया अपना दम
अगर आपको तेज ड्राइव का शौक है तो आपको ऐसी रैलियों में अपना पैशन अजमाना चाहिए। यह बात 10वीं मारुति सुजुकी डेर रैली में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सिटी रैलिस्ट सम्राट यादव और हरप्रीत बावा ने कही।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अगर आपको तेज ड्राइव का शौक है तो आपको ऐसी रैलियों में अपना पैशन अजमाना चाहिए। यह बात 10वीं मारुति सुजुकी डेर रैली में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सिटी रैलिस्ट सम्राट यादव और हरप्रीत बावा ने कही। यह दोनों राइडर अपनी अपनी कैटेगरी में पहले स्थान पर आए है और ओवर ऑल इस राइड में तीसरा स्थान हासिल किया है। 5 दिन चली इस राइड में दोनों ने 2200 किमी का सफर तय किया है। जिसमें उन्होंने कई सारे नए अनुभवों को वीरवार को मीडिया से साझा किया। सम्राट के लिए यह रैली बिलकुल नई थी, क्योंकि वह पहली बार 1800 से ज्यादा सीसी कार चला रहे थे। इस प्रतियोगिता में उन्होंने मारुति की एस-क्रॉस कार चलाई थी, जो उनके लिए बिलकुल नया अनुभव था। वहीं हरप्रीत बावा जिप्सी ड्राइव कर रहे थे, जिसमें उन्हें महारथ हासिल है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से करीब 140 राइडरों ने हिस्सा लिया था। 18 वर्षो में हासिल की कई उपलब्धिया
हरप्रीत को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 18 वर्ष हो चले हैं। वर्ष 2000 से शुरू हुआ सफर आज भी चल रहा है। इस दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा ट्रॉफिया अपनी झोली में डाली हैं। इस प्रतियोगिता में उनका साथ दिया उनके नेविगेटर विक्रम ठाकुर ने जो उनके साथ करीब 6 राइड कर चुके हैं। दोनों ने साथ की राइड में हमेशा पहले स्थान पर कब्जा किया। दोनों के बीच तालमेल बहुत अनोखा है। 9 वर्षो में सबसे नया रहा अनुभव
राइडर सम्राट ने कहा कि उन्हें ड्राइव करते हुए 9 वर्ष हो गए है और इन 9 वर्षो में इस वर्ष हुई प्रतियोगिता में उन्होंने जो अनुभव हासिल किए हैं। वह पहले कभी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने 1800 सीसी से ज्यादा कैटेगरी में भाग लिया था, जिसमें 5 राइडर ओर थे। सम्राट ने कहा कि उन्होंने इस दौरान 149 किमी की हाई स्पीड निकाली जो उन्होंने पहले कभी नहीं निकाली थी। यह डीजल कार थी, जिसकी वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई। क्योंकि, पट्रोल कार और डीजल कार में बहुत फर्क होता है।