सुखबीर बादल बाेले-नागरिकता संशोधन बिल में होना चाहिए था मुस्लिम शब्द का जिक्र Chandigarh News
नागरिकता संशोधन बिल पर शिरोमणि अकाली दल का स्टैंड साफ है। शिअद ने इस बिल में मुस्लिम शब्द को शामिल किया जाना चाहिए था।
मोहाली, जेएनएन। नागरिकता संशोधन बिल पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का स्टैंड साफ है। शिअद ने इस बिल में मुस्लिम शब्द को शामिल करने की मांग की थी। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को मोहाली में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे विश्व को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम शब्द का जिक्र बिल में होना चाहिए था। जो लोग बरसों पहले अपना घर छोड़ कर भारत में आए हैं उनका घर जरूर भारत में होना चाहिए। इसकी शिअद हिमायत करता है। हालांकि अब बिल राज्यसभा में भी पास हाे चुका है।
सुखबीर ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा मेरे सम्मान योग्य है। उनके किसी भी सवाल पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता। वहीं अाेडिशा में जो गुरुद्वारा साहिब तोड़ा गया है उसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।
गैंगस्टरों को सरकार व मंत्रियों का संरक्षण
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों में बंद गैंगस्टरों को कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों व नेताओं का संरक्षण है। कबड्डी कप में भी गैंगस्टरों की टीमें खेल रही हैं। सुखबीर ने कहा कि जो गैंगस्टरों की तरफ से नहीं खेलता उन्हें गोली मार दी जाती है। इससे साफ पता चल रहा है कि पंजाब में सिर्फ माइ¨नग ही नहीं कानून व्यवस्था भी चरमरा चुकी है।
कैप्टन मुख्यमंत्री कहलाने के लायक नहीं
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री कहलाने के लायक नहीं है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार बने तीन साल हो गए लेकिन सरकार कहीं नजर नहीं आ रही। कैप्टन साहब आम जनता को मिलते नहीं। खजाना खाली करने का शोर जरूर डाल देते हैं। कैप्टन ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।