माउंटव्यू के मैजिक वर्क रेस्टोरेंट को खुद चलाएगा सिटको
जागरण संवाददाता चंडीगढ़ चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटक
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) मैनेजमेंट का फोकस अब सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू को चलाने पर है। इसी वजह से होटल के प्राइम रेस्टोरेंट मैजिक वर्क को प्राइवेट कंपनी को देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। अब इस रेस्टोरेंट को सिटको खुद चलाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर कांफ्रेंस हॉल की बजाए रेस्टोरेंट में ही फूड सर्विस उपलब्ध होगी। चाइनीज के साथ इंडयिन कुजीन भी रेस्टोरेंट में मिलेंगे। सिटको का मानना है कि इससे दो फायदे होंगे, एक तो विभिन्न रूम में रह रहे गेस्ट को भी रेस्टोरेंट सर्विस मिल सकेगी। साथ ही सिटको का रेवेन्यू भी बढ़ेगा। पिछले साल सितंबर में सिटको ने इस रेस्टोरेंट को निजी हाथों में सौंपने के लिए टेंडर किया था। 3.80 लाख रुपये प्रति महीना और टैक्स अलग से देने पर यह एक कंपनी को दिया गया, लेकिन कंपनी टेंडर अलॉट होने के बाद भी वापस इसे चलाने नहीं आई। बाद में सिटको ने अर्नेस्ट मनी जब्त कर ली। तभी से इसको दोबारा से टेंडर कॉल कर प्राइवेट कंपनी को देने की बात चलती रही। लेकिन अब सिटको ने यह फैसला बदल दिया है। वहीं होटल शिवालिक व्यू में भी पहला सरकारी नाइट क्लब शुरू होने जा रहा है। सिटको ने एक कंपनी को यह क्लब दे दिया है। कंपनी को प्रति महीना रेंट जमा कराना होगा। रेस्टोरेंट बार होगा शिफ्ट
मैजिक वर्क रेस्टोरेंट का ओपनिग पर जो बार है, वह अंदर शिफ्ट होगा। अभी बार बाहर एंट्री पर होने से अलग ही प्रभाव रहता है, लेकिन इसे अंदर एक साइड में शिफ्ट किया जाएगा। सिटको इसे फैमिली रेस्टोरेंट के तौर पर डेवलप करने की तैयारी कर रहा है। कलाग्राम भी रेवेन्यू जेनरेशन का सोर्स
कलाग्राम का ग्राउंड भी अब प्राइवेट कार्यक्रम शादी और पार्टी के लिए रेंट पर दिया जा सकता है। प्रशासन ने इसको मंजूरी दे दी है। सिटको ही इस ग्राउंड को बुक करेगा और रेवेन्यू जेनरेट करेगा। ग्राउंड जितना इस्तेमाल होगा उतना ही रेंट वसूल किया जाएगा। रेंट 25 हजार से तीन लाख रुपये तक वसूल किया जाएगा।