मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी राहत : विनय
सरकार ने किसानों के हक में विधेयक पास करके ऐतिहासिक कार्य किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सरकार ने किसानों के हक में विधेयक पास करके ऐतिहासिक कार्य किया है। यह बात पूर्व महासचिव विनय महाजन ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि सुधार कानूनों को बनाया है। विधानसभा में इन विधेयक के पास हो जाने से अब वे कानून रद हो जाएगा। पंजाब के किसानों को अब उनकी फसलों का पहले की तरह ही उचित समर्थन मिलता रहेगा। अब पंजाब के किसान आंदोलन की राह को छोड़कर द्वारा से पंजाब की तरक्की में पहले की तरह अपना योगदान दें। पंजाब की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ हैं। इस मौके पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें