विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा! चंडीगढ़ सेक्टर-42 लेक पर चल रही तैयारी, CCTV से 24 घंटे होगी निगरानी; बिजली के लिए पावर बैकअप

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:55 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित लेक पर छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे ...और पढ़ें

छठ पूजा के लिए सेक्टर-42 स्थित लेक पर चल रही तैयारियाें का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी।

छठ पूजा के लिए सेक्टर-42 स्थित लेक पर चल रही तैयारियाें का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी।

HighLights

  1. सेक्टर-42 लेक पर छठ पूजा की तैयारी।

  2. सुरक्षा हेतु सीसीटीवी व कंट्रोल रूम।

  3. बिजली आपूर्ति के लिए पावर बैकअप।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। छठ पूजा को लेकर सक्टर-42 स्थित लेक पर तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए झील परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने की योजना है।

पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पर्याप्त रोशनी और पावर बैकअप की व्यवस्था भी की जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने व्यवस्था बनाने में जी-जान से जुटा है। रविवार को इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य अभियंता सीबी ओझा ने अधिकारियों के साथ सेक्टर-42 स्थित झील का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ओझा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी और पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बीके सिंह और चंद्रमा मिश्रा भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने झील परिसर का निरीक्षण कर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जरूरी इंतजामों पर चर्चा की। इसके अलावा झील परिसर में बने पुल की मरम्मत और रंग-रोगन कराने के साथ पूरे परिसर की सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

श्रद्धालुओं और अन्य आगंतुकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने तथा आवागमन सुचारू रखने के उपायों की भी समीक्षा की गई।

समय पर पूरे होंगे सभी काम

सीबी ओझा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधाओं के लिहाज से किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।