छाबड़ा बोले-फड़ियां लगवाने वाले को भाजपा ने बनाया मेयर, रवि बोले-छाबड़ा से बड़ा भष्ट्राचारी कोई नहीं
मेयर चुनाव के बाद पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित पार्षदों ने प्रेसवार्ता की।
जासं, चंडीगढ़ : मेयर चुनाव के बाद पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित पार्षदों ने प्रेसवार्ता की।जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा पर गंभीर भष्ट्राचार के आरोप लगाए।छाबड़ा ने कहा कि पिछले चार साल में रविकांत शर्मा पर कई आरोप लगे हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। छाबड़ा का कहना है कि अवैध रेहड़ी फड़ियां लगवाने वाले को भाजपा ने मेयर बना दिया। उन्होंने कहा कि रविकांत शर्मा अपने लोगों को ठेके दिलवा रहा है। जिसके जवाब में नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि छाबड़ा से बड़ा भष्ट्राचारी कोई नहीं है। रवि ने कहा कि शहर में हुआ बूथ घोटाला इसका उदाहरण है। जांच में छाबड़ा का नाम शामिल रहा है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने भी कहा कि पिछले साल रविकांत शर्मा ने कबाड़ का सामान 60 लाख रुपये में नीलाम करवाने का घपला करने का प्रयास किया, जिसमें कांग्रेस के हस्तक्षेप के बाद वह बाद में सवा दो करोड़ में बिका। छाबड़ा ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह जनता द्वारा चुनकर नहीं आए हैं, ऐसे में वह सरकार की नौकरी करें तो अच्छा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कारण ही मेयर चुनाव में भाजपा पार्षदों ने मोबाइल रखकर लोकतंत्र की हत्या की है। पार्षदों ने वोट की गोपनियता का हनन किया है। छाबड़ा ने कहा कि मेयर चुनाव के लिए जो अधिकारी मनोनीत पार्षद अजय दत्ता को बनाया गया है। वह आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। प्रेसवार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जो भाजपा की महिला पार्षद हैं, उन सभी को कोट पहनकर आने के लिए कहा गया ताकि वह अपने साथ मोबाइल फोन मतदान के दौरान रख सके। उन्होंने कहा कि वह ऊपर दर्शक दीर्घा में बैठे थे जहां से साफ दिख रहा था कि पार्षद वोट डालने के बाद तस्वीर खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद दो भाजपा पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की अगर मोबाइल से फोटों खींचने का दबाव न होता तो आज कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला मेयर का चुनाव जीतते। इस मौके पर पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। बंसल का मामला याद करवाया कालिया ने
पूर्व मेयर राजेश कालिा ने सदन में कांग्रेस पार्षदों को कहा कि वह इस समय गोपनियता का मामला उठा रहे हो जबकि साल 2011 के मेयर चुनाव में उस समय पवन बंसल जो कि केंद्रीय मंत्री थे, उन्होंने उस समय के तत्कालिन चुनाव अधिकारी बिग्रेडयर चांदपुरी को कहा था कि वह अपने साथ मोबाइल फोन रखेंगे वह बाहर मोबाइल रखकर नहीं जाएंगे।इस बात का कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जाहिर किया। मेयर हाउस को बनाया जाएगा कैंप आफिस
नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा का कहना है कि वह सेक्टर-24 के सरकारी घर में परिवार सहित शिफ्ट नहीं होंगे।मेयर का कहना है कि इसे कैंप आफिस बनाया जाएगा जहां पर समय समय पर अधिकारियों के साथ मीटिग की जाएगी।