Move to Jagran APP

CHB का फेस्टिवल आफर, चंडीगढ़ की बेस्ट लोकेशन में मिल रहा घर, खिड़की से दिखेंगी वादियां, दिवाली पर करें गृह प्रवेश

अगर आप चंडीगढ़ में ऐसा घर लेने की सोच रहे हैं तो यहां आपको ऐसे हाउसिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी जा रही है। जो एकदम नया प्रोजेक्ट होगा। जिसमें आपको अपने सपनों का घर चंडीगढ़ की बेस्ट लोकेशन पर मिलेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 03:44 PM (IST)
CHB का फेस्टिवल आफर, चंडीगढ़ की बेस्ट लोकेशन में मिल रहा घर, खिड़की से दिखेंगी वादियां, दिवाली पर करें गृह प्रवेश
दीपावली के मौके को भुनाने की तैयारी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने भी कर ली है।
आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। त्योहारों का सीजन चल रहा है। अगले कुछ दिनों में दशहर और दीपावली जैसे प्रमुख त्याेहार भी आ रहे हैं। इन त्योहारों को देखते हुए आनलाइन से लेकर आफलाइन तक बड़े डिस्काउंट और आफर दिए जा रहे हैं। दिवाली पर बहुत से लोग यह प्लान करते हैं कि वह अपना नया घर लेकर गृह प्रवेश करें। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि घर लें तो लें कहां। लोकेशन कौनसी हो और कितने बजट में यह घर मिलेगा।
अगर आप चंडीगढ़ में ऐसा घर लेने की सोच रहे हैं तो यहां आपको ऐसे हाउसिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी जा रही है। जो एकदम नया प्रोजेक्ट होगा। जिसमें आपको अपने सपनों का घर चंडीगढ़ की बेस्ट लोकेशन पर मिलेगा। हां इसके लिए जेब जरूरी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दीपावली के मौके को भुनाने की तैयारी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने भी कर ली है। 13 वर्षों से लंबी अवधी के बाद सीएचबी अपनी जनरल हाउसिंग स्कीम लांच करने की तैयारी कर चुका है। राजीव गांधी इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी (आइटी) पार्क में 728 फ्लैट की जनरल हाउसिंग स्कीम लांच होगी। 
खिड़की से दिखेंगी वादियां
इस स्कीम की खासियत यह होगी कि फ्लैट की विंडो से खूबसूरत वादियों का नजारा दिखेगा। चारों तरफ ग्रीनरी ही ग्रीनरी होगी। विंडो से सुखना वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी दिखेगी। इसके आगे और कोई बिल्डिंग नजर नहीं आएगी। आइटी पार्क का खूबसूरत कैंपस साथ होगा। 
सभी सुविधाओं से संपन्न होगा यह प्रोजेक्ट 
इस स्कीम की कंस्ट्रक्शन पर 643 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खर्च को मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। इस स्कीम के तहत ही कम्युनिटी सेंटर और शापिंग कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। इन्हें बेचकर ही बोर्ड स्कीम कंस्ट्रक्शन कोस्ट को कवर करेगा। चार सदस्यीय प्लान अप्रूवल कमेटी प्रोजेक्ट ड्राइंग को मंजूरी दे चुकी है। जिसमें पब्लिक हेल्थ, स्ट्रक्चरल, अर्बन प्लानिंग और इलेक्ट्रिकल शामिल है।  कंसल्टेंट ने स्कीम पर 643 करोड़ रुपये का खर्च तय किया है। इसमें सिविल वर्क के लिए 471 करोड़ और पब्लिक हेल्थ वर्क के लिए 32 करोड़ का अनुमान लगाया गया है।
फ्लैट की कीमत यह होगी
यह ग्रुप हाउसिंग स्कीम 10.51 और 6.43 एकड़ की दो अलग-अलग साइट पर डेवलप होंगी। बिल्डिंग सिक्स प्लस वन हाईट की होंगी। बेसमेंट अलग से होगी। जिसमें एक फ्लैट को दो कारों का पार्किंग स्पेस मिलेगा। स्विमिंग पूल और जिम्नेजियम के साथ लिफ्ट की सुविधा भी होगी। प्रत्येक फ्लैट के लिए बेसमेंट में दो कारों के लिए पार्किंग स्पेस होगा। सरफेस पार्किंग केवल विजिटर्स के लिए ही होगी।

loksabha election banner
आइटी पार्क में फ्लैटों के संभावित रेट 
टाइप         फ्लैट संख्या     कीमत 
4बीएचके     28         2.5- 2.75 
3बीएचके     448         2- 2.25 
2बीएचके     252         1.5
नोट कीमत करोड़ रुपये में

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.