Move to Jagran APP

न्यू लेक पर छाई छठ की छटा

जासं, चंडीगढ़ : छठ पूजा का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें ज्यादा धूम न्यू लेक सेक्ट

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:44 PM (IST)
न्यू लेक पर छाई छठ की छटा
न्यू लेक पर छाई छठ की छटा

जासं, चंडीगढ़ : छठ पूजा का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें ज्यादा धूम न्यू लेक सेक्टर-42 में देखने को मिली। यहां पर पूर्वाचल वेलफेयर एसोसिएशन और बिहार की विभिन्न एसोसिएशन की तरफ से पूजा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हुए थे। शाम की पूजा करने के लिए 50 हजार के करीब श्रद्धालु पहुंचे।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं का पहुंचना शाम को चार बजे ही शुरू हो गया था जो कि शाम 6 बजे तक चला। नए परिधान और फलों की टोकरी लिए व्रती महिलाएं लेक के घाटों पर पहुंचीं और पानी में खड़े होकर सूर्य देव की पूजा अर्चना की। पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

छठ पूजा के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने लेक के आसपास का एरिया सील कर दिया था। इसके बाद किसी भी वाहन को लेक के नजदीक तक नहीं आने दिया गया। वाहनों को करीब पांच सौ से एक किलोमीटर तक की दूरी पर ही रोक दिया गया था। इसके बाद श्रद्धालु पैदल चलकर लेक तक पूजा करने के लिए पहुंच रहे थे। आठ घाटों का किया गया था निर्माण

सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए न्यू लेक के चारों तरफ आठ घाटों का निर्माण किया गया था। जहां पर श्रद्धालु अपनी-अपनी सभा के तहत पूजा अर्चना कर रहे थे। शहर की हस्तियों ने की शिरकत

छठ पर्व में श्रद्धालुओं को मुबारकबाद देने के लिए शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इसमें मेयर देवेश मोदगिल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, नगर निगम के सभी पार्षद भी इस मौके पर लोगों को मुबारकबाद देने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे। मलोया में भी व्रतियों ने की पूजा

छठ पर्व की धूम मलोया में भी देखने को मिली। मलोया में बने तालाब पर पूजा के लिए चार घाट बनाए गए थे। जहां पर लोगों ने डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया और मन्नतें मांगी। इस मौके पर पूर्वाचल संगठन समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। यहां पर पहुंचने वाली अधिकाश महिलाएं घरों से छठी माई और सूरज देव के गीत गाते हुए घाट पर पहुंची। इस पूजा के लिए मलोया, डड्डूमाजरा, सेक्टर 39, जुझारनगर सहित विभिन्न इलाकों के लोगों ने यहां आकर व्रत पूजा की। पूर्वाचल संगठन समिति के प्रधान रामबाबू ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.