Move to Jagran APP

पिंछी वालिया के कत्ल मामले में गैंगस्टर संपत नेहरा समेत छह लोगों के खिलाफ आरोप तय Chandigarh News

छह सितंबर 2017 को हुए कांग्रेस काैंसलर प्रीति वालिया के पति दलजीत सिंह पिंछी वालिया के कत्ल मामले में पुलिस ने काैंसिल प्रधान निर्मलजीत सिंह निम्मा को नामजद किया था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 08:46 AM (IST)
पिंछी वालिया के कत्ल मामले में गैंगस्टर संपत नेहरा समेत छह लोगों के खिलाफ आरोप तय Chandigarh News
पिंछी वालिया के कत्ल मामले में गैंगस्टर संपत नेहरा समेत छह लोगों के खिलाफ आरोप तय Chandigarh News

मोहाली, जेएनएन। कांग्रेस काउंसलर प्रीति वालिया के पति दलजीत सिंह पिंछी वालिया के कत्ल मामले में एडीशनल जिला सेशन जज रजनीश गर्ग की अदालत ने मंगलवार काे गैंगस्टर संपत नहरा, नगर काैंसिल बनूड के पूर्व प्रधान निर्मलजीत सिंह निम्मा, गुरकीरत सिंह, दीपक खटीक, सुखजीत सिंह व दीपक टीनू के खिलाफ धारा-302, 120बी सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप तय कर दिए हैं।

loksabha election banner

इस मामले में सिर्फ सुखजीत सिंह ही जमानत पर बाहर है जबकि बाकी आरोपित अलग-अलग जेलों में बंद हैं। अदालत ने उक्त आरोपितों के खिलाफ पहली गवाही करवाने के लिए 25 फरवरी की तारीख निश्चित की है। काैंसिल प्रधान के भाई, भतीजों के खिलाफ भी मामला दर्ज है जबकि पिंछी कत्लकांड में शामिल गैंगस्टर संपत नेहरा जिसको किसी अन्य राज्य की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, को बाद में बनूड पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तारी डाली थी।

सुपारी देकर करवाया था कत्ल

छह सितंबर 2017 को हुए कांग्रेस काैंसलर प्रीति वालिया के पति दलजीत सिंह पिंछी वालिया के कत्ल मामले में पुलिस ने काैंसिल प्रधान निर्मलजीत सिंह निम्मा को नामजद किया था और निम्मा ने 2018 में मोहाली की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

पुलिस इस मामले का मुख्य आरोपित दीपू बनूड को बता रही है जिसने संपत नेहरा को सुपारी देकर यह कत्ल करवाया था। थाना बनूड की पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.