Move to Jagran APP

क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा पर आरोप तय, जानें क्या है मामला

क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी आकांक्षा शर्मा के खिलाफ दायर मानहानि केस में स्थानीय अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 12:24 PM (IST)
क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा पर आरोप तय, जानें क्या है मामला
क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा पर आरोप तय, जानें क्या है मामला

चंडीगढ़ [राजन सैनी]। क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी आकांक्षा शर्मा के खिलाफ दायर मानहानि केस में स्थानीय अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। आकांक्षा के खिलाफ धारा-499, 500 के तहत आरोप तय किए गए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 28 मई को होगी। इसी दिन आकांक्षा के बयान दर्ज किए जाएंगे। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह द्वारा अपनी छोटी बहू आकांक्षा शर्मा के खिलाफ मानहानि का केस डाला गया था।

loksabha election banner

गौरतलब है कि आकांक्षा की शादी जोरावर सिंह से फरवरी, 2014 को हुई थी। आकांक्षा शर्मा ने बिग बॉस सीजन-10 में युवराज सिंह और उनके परिवार के बारे में कई झूठी बातें कहीं, जिससे उनकी बदनामी हुई है। आकांक्षा शर्मा ने शो से बाहर आने के बाद दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि युवराज सिंह को गांजा पीने की आदत है और उनका परिवार भी उससे बचा नहीं है। मैं अपने पति के साथ ड्रग्स लेती थी। युवराज ने मुझे बताया था कि वो भी ड्रग्स लेते हैं। ये इस इंडस्ट्री में बहुत आम बात है। ये भी कहा था कि वह उसको घर में ही रहने के लिए कहते हैं।

युवराज की मां ने दायर किया था मुकदमा

युवराज की मां शबनम ने आकांक्षा के आरोपों को नकारते हुए उसके खिलाफ पर मानहानि का केस दायर किया था। ज्ञात रहे आकांक्षा ने अगस्त 2017 को कोर्ट में केस किया था। इसमें उन्होंने ससुराल पक्ष के तीन सदस्यों युवराज सिंह, उनकी मां शबनम सिंह और भाई जोरावर सिंह पर घरेलू ङ्क्षहसा का आरोप लगाया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.