Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव ने कार्यकारिणी की घोषित, इनको सौंपी अहम जिम्मेवारियां

व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने पहले फेज में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी है। कार्यकारिणी में चार महासचिव बनाए गए हैं। इनमें संजीव चड्ढा नरेश महाजन कमलजीत पंछी और बलजिंदर गुजराल का नाम शामिल है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:36 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:36 AM (IST)
चंडीगढ़ में व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव ने कार्यकारिणी की घोषित, इनको सौंपी अहम जिम्मेवारियां
व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने पहले फेज में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने पहले फेज में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी है। इनके कंधे पर व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी रहेगी। यह सभी शहर के प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यापारी है जो कि शहर के अलग अलग ट्रेड और मार्केट से जुड़े हुए हैं। व्यापार मंडल का कोई भी अहम फैसला इनके बिना नहीं लिया जा सकेगा। यह सभी अध्यक्ष चरणजीव सिंह के करीबी है और एक तरह से कोर ग्रुप की तरह काम करेंगे। इन पर ही शहर के व्यापारियों की समस्याएं दूर करने की जिम्मेवारी होगी। कार्यकारिणी में चार महासचिव बनाए गए हैं।

loksabha election banner

इनमें संजीव चड्ढा, नरेश महाजन, कमलजीत पंछी और बलजिंदर गुजराल का नाम शामिल है। पूर्व अध्यक्ष अनिल वोहरा को संरक्षक, दिवाकर सहूजा को संरक्षक व प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि सतपाल गुप्ता को व्यापार मंडल का नया चेयरमैन बनाया गया है। पुरुषोतम महाजन और गुरशरण गुप्ता को भी संरक्षककी जिम्मेवारी दी गई है, जबकि राधेय लाल बजाज को वित्त सचिव बनाया गया है। सुभाष नारंग को सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया है इससे पहले भी नारंग के पास यही जिम्मेवारी थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि दूसरे फेज में और भी पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

उनका कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक माह में एक बार जरूर होगी और जनरल हाउस की मीटिंग तीन माह में एक बार होगी। उनका कहना है कि सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। उनका कहना है कि अगले फेज में जो पदाधिकारी नियुक्त होंगे, उसमें नए और युवाओं को भी जिम्मेवारी दी जाएगी। मालूम हो कि इस समय व्यापार मंडल के कुल 380 सदस्य है। सदस्य बनने के लिए व्यापारियों में काफी क्रेज रहता है। मालूम हो कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष इस समय नगर निगम के मनोनीत पार्षद भी है। व्यापार मंडल के नवनियुक्त महासचिव संजीव चड्ढा का कहना है कि अध्यक्ष चरणजीव सिंह एक ईमानदार और सच्चे व्यक्ति है। मालूम हो कि इसी माह के पहले सप्ताह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष के तौर पर चरणजीव सिंह को चुना गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.