Move to Jagran APP

चंडीगढ़ की ऑर्गेनिक संस्था लोगों को बांट रही फ्री तुलसी के पौधे, अभियान से जुड़ी आम आदमी पार्टी

संस्था के संयोजक राहुल महाजन का कहना है कि कोई भी संस्था और आरडब्ल्यूए उनसे संपर्क करें और वह उनके यहां पर ही पौधे भेज देंगे। वहीं कांग्रेस पार्षद शीला फूल सिंह ने धनास में तुलसी के पौधे बांटने का निर्णय लिया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 03:40 PM (IST)
चंडीगढ़ की ऑर्गेनिक संस्था लोगों को बांट रही फ्री तुलसी के पौधे, अभियान से जुड़ी आम आदमी पार्टी
ऑर्गेनिक संस्था के निशुल्क तुलसी बांटने के अभियान में आप भी सहयोग दे रही है।

चंडीगढ़, जेएनएन। अगर आप अपने एरिया में तुलसी के पौधा लगाना चाहते हैं तो आपको निशुल्क पौधा मिलेगा। इसके लिए आपको चंडीगढ़ की ऑर्गेनिक संस्था को संपर्क करना होगा। संस्था आपके एरिया में ही तुलसी के पौधे पहुंचा देगी। संस्था ने शहर में तुलसी के पौधे बांटने का अभियान शुरू कर दिया है। अब तक एक हजार पौधे बांटे जा चुके हैं। जुलाई तक 20 हजार तुलसी के पौधे बांटने का लक्ष्य है।

loksabha election banner

इस कोरोना काल में तुलसी की मांग भी काफी बढ़ गई है। मंगलवार को सेक्टर-48 में निशुल्क पौधे बांटे थे। ऑर्गेनिक संस्था के इस अभियान में आम आदमी पार्टी भी जुड़ गई है। आम आदर्मी पार्टी ने भी अपने स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। संस्था के संयोजक राहुल महाजन का कहना है कि कोई भी संस्था और आरडब्ल्यूए उनसे संपर्क करें और वह उनके यहां पर ही पौधे भेज देंगे। वहीं कांग्रेस पार्षद शीला फूल सिंह ने धनास में तुलसी के पौधे बांटने का निर्णय लिया है।    

फलों वाले पौधे भी बांटेगी संस्था

संस्था की ओर से दस हजार पौधे फलों के भी बांटे जाएंगे। फल के पौधे शहर के 1500 पार्कों में रोपित किए जाएंगे। राहुल महाजन का कहना है कि सर्दी में तुलसी का पौधा मर जाता है, इसलिए अभी से शहरवासियों को अपने गमलों में तुलसी का पौधा लगाने के प्रेरित किया जा रहा है। इस समय कोरोना से बचने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद से जुड़े डॉक्टर लोगों को तुलसी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। काढ़ा बनाने के लिए तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके चलते नर्सरियों में भी तुलसी की डिमांड बढ़ गई है। इस समय सैकड़ों तुलसी के पौधे बिक भी रहे हैं। कई लोग तुलसी की पूजा भी करते हैं। सबसे अधिक डिमांड रामा, श्यामा, सादा तुलसी की हैं। तुलसी के बीज का भी सेवन किया जा रहा है। काढ़े में तुलसी के पत्तों के अलावा छोटी पीपल, सौंठ, काली मिर्ची और दालचीनी को मिलाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.