विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ की जूडो स्टार इशरूप विश्व चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा, अजरबैजान के बाकू में दिखाएंगी दांव-पेच

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:38 PM (IST)

चंडीगढ़ की युवा जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग सीनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अजरबैजान के बाकू में ...और पढ़ें

7 और 8 अक्टूबर को होने वाली सीनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी इशरूप नारंग।

7 और 8 अक्टूबर को होने वाली सीनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी इशरूप नारंग।

HighLights

  1. इशरूप नारंग 2026 सीनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

  2. अजरबैजान के बाकू में 7 और 8 अक्टूबर को प्रतियोगिता होगी।

  3. उन्होंने सीनियर विश्व रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाकर योग्यता हासिल की।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ की युवा जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग सीनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अजरबैजान के बाकू में 7 और 8 अक्टूबर को होने वाली इस प्रतियोगिता में 20 वर्षीय इशरूप दुनिया की शीर्ष जूडो खिलाड़ियों के बीच अपना दमखम दिखाएंगी।

इशरूप ने सीनियर विश्व रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) की विश्व चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए निर्धारित योग्यता हासिल की है। वह एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्रा हैं और अमेच्योर जूडो एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ (एजेएसी) का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इशरूप ने वर्ष 2019 में जूडो की शुरुआत की थी। वर्ष 2022 से जूनियर और सीनियर स्तर का पेशेवर प्रशिक्षण शुरू किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से अपनी पहचान बनाई। 

सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना इशरूप के तेजी से आगे बढ़ते करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है। युवा उम्र, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और शानदार रिकॉर्ड के साथ इशरूप से भारतीय जूडो को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

उपलब्धियों की लंबी सूची

  • कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 2026 में पांचवां स्थान
  • एशियन चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक
  • ताइपे जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता
  • जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियन में खेलीं