पंचकूला में चंडीगढ़ के युवक की हत्या, दोस्तों संग घग्गर नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने आया था
पंचकूला में घग्गर नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने आए चंडीगढ़ के युवक चंदन की चाकू मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

युवक पर चाकू से हमला कर की हत्या। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
पंचकूला में घग्गर नदी पर युवक की हत्या।
चंडीगढ़ निवासी चंदन दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने आया था।
चाकू मारकर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में घग्गर नदी में दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने आए चंडीगढ़ निवासी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार रात गांव चौकी की तरफ से घग्गर नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई।
मृतक की पहचान चंदन निवासी धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन अपने साथियों के साथ दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने घग्गर नदी की ओर आया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल चंदन को उसके साथी चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है। पुलिस वारदात के कारणों का पता लगाने के साथ ही आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।
