Move to Jagran APP

पानी के बढ़ते दामों के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर मटके लेकर किया प्रदर्शन

पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार सांसद किरण खेर व बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 04:12 PM (IST)
पानी के बढ़ते दामों के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर मटके लेकर किया प्रदर्शन
पानी के बढ़ते दामों के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर मटके लेकर किया प्रदर्शन

चंडीगढ़, जेएनएन। बीजेपी शासित नगर निगम द्वारा पानी के दामों में तीन गुना बढ़ोतरी को लेकर शहर में सियासत तेज है। बुधवार को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर इसका विरोध किया और मटके लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार सांसद किरण खेर व बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे। लव कुमार ने कहा कि कोरोना ने जहां हर तरफ हाहाकार मचाया है।

loksabha election banner

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी नेताओं की गलत नीतियों ने नगर निगम का भट्ठा बिठा दिया है। शहरवासी पहले से ही अनेक टैक्स दे रहे है। अब पानी के दाम तीन गुना बढ़ाकर शहरवासियों पर एक ओर बोझ डाल दिया है। जनता को राहत देने की बजाये उन्हें दबाया जा रहा है। नगर निगम के घाटे की आड़ में रेट बढ़ाना बीजेपी नेताओं की नाकामियों का सुबूत है। निजी क्षेत्र के बहुत से कर्मचारियों की नौकरी चली गई है और बहुत से लोगों के वेतन में कटौती कर दी गई है। एक तरफ लोगों को अपनी आजीविका कमाने और रोजमर्रा के खर्चे निकालने बहुत मुश्किल हो रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ नगर निगम निरंतर महंगाई बढ़ा रहा है।

पानी की दरों में बढ़ोतरी पूरी तरह से गलत है और एक आम आदमी के जले पर नमक छिड़कने के समान है। नगर निगम और प्रशासन को समझना चाहिए कि न्यूनतम दरों पर पानी उपलब्ध करवाना उनका मूलभूत कर्तव्य है। दाम बढ़ाए जाने का कदम कहीं से भी सही नहीं है। पानी के दाम बढ़ाने का यह सही समय नहीं था।

इस प्रदर्शन में उपाध्यक्ष प्रीति केसरी, संजीव बिरला, महासचिव आशीष गजनवी, जानू मालिक, सचिव रवि पराशर, साहिल दुबे, नवदीप सिंह, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बंगीय, जिला-1 प्रधान दमनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष बख्शीश सिंह, महासचिव आशु चौधरी, मनदीप भारद्वाज, राकेश चौहान, जिला -2 प्रधान धीरज गुप्ता, वार्ड प्रधान फैज़ान खान, शानू खान, अमित कुमार, जीशान खान, अक्षित कुमार, आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.