चंडीगढ़ में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, वजह प्रेम प्रसंग या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़ के रामदरबार में एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आशीष और ...और पढ़ें

रामदरबार में रेलवे लाइन पर हादसा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
युवक आशीष और युवती प्रिया ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।
घटना चंडीगढ़ के रामदरबार में रेलवे लाइन पर सोमवार रात हुई।
पुलिस प्रेम प्रसंग सहित आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रामदरबार में रेलवे लाइन पर रात करीब 10 बजे एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों की पहचान मौलीजागरां के आशीष और हल्लोमाजरा की प्रिया के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक हर एंगल से जांच की जा रही है। इसमें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का भी मामला नजर आ रहा है।
दोनों की उम्र करीब 19-19 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जीआरपी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही घटना के संबंध में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
पुलिस रेलवे ट्रैक तक जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा रहा है कि आशीष और प्रिया घटना से पहले कहां-कहां गए थे। किस रास्ते से और कैसे रेलवे ट्रैक तक पहुंचे।
इस दौरान दोनों सामान्य हालत में थे या उनके बीच कोई झगड़ा होता नजर आया। इस दौरान वह रास्ते में किसी से मिले या नहीं। कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है।
