विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में युवती ने Thar से बाइक सवार दो युवकों को कुचला, फिर बिजली के खंभे में मारी टक्कर

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:27 AM (IST)

चंडीगढ़ के धनास में एक युवती ने थार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसके बाद थार ...और पढ़ें

HighLights

  1. युवती ने थार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी।

  2. टक्कर के बाद थार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई।

  3. घायल बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एक युवती ने थार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद थार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा सोमवार रात धनास में हुआ। लाल रंग की थार में एक युवती जा रही थी। इसी दौरान उसने बाइक पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मारी। उसने मौके पर से भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने थार का पीछा किया तो युवती ने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा। थार बिजली के खंभे से टकराई।

युवती थार में ही बैठी रही। इसके बाद लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने थार को कब्जे में लिया और युवती से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।