Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: मौसम ने ली करवट, लुढ़का तापमान, इस हफ्ते परेशान करेगा कोहरा

शहर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। शहर में सुबह छाई धुंध की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है जिससे फिर से लोगों ने ठंड महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते सुबह शाम कोहरा छाएगा।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 12:31 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 12:31 PM (IST)
Chandigarh Weather: मौसम ने ली करवट, लुढ़का तापमान, इस हफ्ते परेशान करेगा कोहरा
शुक्रवार को सुबह शहर में छाए कोहरे के बीच से गुजरते वाहन (फाइल फोटो)।

चंडीगढ़, जेएनएन। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, शुक्रवार को काफी दिनों बाद शहर में एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी। सुबह -सुबह घना कोहरा देखने को मिला। धुंध का असर सड़क यातायात पर भी देखने को मिला। आलम यह था सुबह -सुबह सड़क पर वाहन चालकों की रफ्तार सामान्य दिनों के मुकाबले में कम दिखी। इसके अलावा वाहनों की फॉग लाइट्स भी ऑन थी।

loksabha election banner

वहीं, कोहरे का असर तापमान में गिरावट के तौर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस पूरे हफ्ते सुबह -शाम धुंध देखने को मिलेगी। कोहरा की वजह से विजिबिलिटी भी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, जोकि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। पाल ने बताया कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा। बादल रहने की वजह से ठंड फिर बढ़ेगी। इसलिए लोग अभी मौसम के प्रति लापरवाह न हों। घर से निकलते समय हमेशा गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। वहीं पाल ने बताया कि अभी बारिश की संभावना नहीं है। रविवार से मौसम साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.