Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Chandigarh Weather Forecast अभी आने वाले दिनों में शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। रात को ठंड बढ़ने के बाद शहरवासियों ने कूलर न एसी बंद कर दिए हैं। शहर के पार्कों सुखना लेक व सड़कों पर भी चहल पहल बढ़ गई है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 12:32 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 12:32 PM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज
इन दिनों सुबह के मुकाबले शाम के तापमान में 12 से 14 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सुबह से ही धूप निकली हुई है। रातें ठंडी होने की वजह से दिन का तापमान भी इन दिनों कम है। वहीं शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। लोग इस सुहावने मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर का अधिकतम तामपान सुबह साढ़े दस बजे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक शहर के तापमान में इन दिनों सुबह के मुकाबले 12 से 14 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

loksabha election banner

वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। लेकिन मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम सुहावना होने की वजह से और रातें ठंडी होने के चलते लोगों ने इन दिनों अपने घरों के कूलर और एसी बंद कर दिए है। शहर की सड़कों पर चार पहिया वाहनों की संख्या ज्यादा है। बाजारों की रौनकें  भी धीरे-धीरे पहले की तरह बढ़ रही है। इससे पहले मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े दस बजे 21 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते साेमवार दोपहर भी लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया था। इससे लोगों को अपने कूलर, एसी दोबारा चलाने पड़े। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े दस बजे 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.