Chandigarh Weather Forecast : शहर में छाए बादल, शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना
सोमवार को भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को सुहावने माैसम का आनंद लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। आसमान में छाए बादलों के साथ शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। शहर का अधिकतम तामपान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। साथ ही बुधावार को भी बारिश होने के आसार बताए है। इससे शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। शहर में बने हुए सुहावने माैसम का आनंद लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले कई दिनों के बाद रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार सुबह से ही शहर में तेज धूप निकली गई थी। तेज धूप से शहर में गर्मी और उमस बढ़ गई। लोग गर्मी से बचते हुए दिखाई दिए। लोग अपने घरों में कूलर और एसी के आगे ही बैठे रहे। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शाम तक शहर के तापमान में और भी ज्यादा बढ़ाेतरी देखने को मिली। शनिवार को भी शहर में दिनभर धूप निकली रही। गर्मी और उमस से लोग बेहाल दिखाई दिए। दिनभर लोग इससे बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। सुबह के समय में भी लोगों की भीड़ सुखना लेक और पार्कों में कम ही दिखाई दी। इस दौरान लोग अपने घरों मे दूबके हुए कूलर और एसी के आगे बैठे हुए दिखाई दिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें