Chandigarh Weather Update : आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
बुधवार सुबह दस बजे शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले दिनों के मुकाबले दो डिग्री कम है। वहीं बीते मंगलवार शाम को शहर के कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने शहर के माैसम को बदल दिया।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में आसमान में छाए हुए बादल और हल्की बूंदाबांदी से का मौसम सुहावना बना हुआ है। कई दिनों की उमस से बेहाल शहरवासियों को इससे राहत मिली है। लोग सुबह इस मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले कई दिनों से उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ था।
वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं इसके चलते शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार सुबह दस बजे शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले दिनों के मुकाबले दो डिग्री कम है। उमस से बेहाल शहरवासी जहां पहले अपने घरों में ही दुबके हुए थे। वहीं बीते मंगलवार शाम को शहर के कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने शहर के माैसम को बदल दिया। आज भी सुबह से ही बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर सुहावने मौसम का आंनद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही बाजारों में रौनकें देखने को मिल रही हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें