Chandigarh Weather Update: लोहड़ी पर अासमान में छाए बादल, बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक शहर में सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तीन दिन बादल छाए रहने के बाद फिर से शहर में बारिश होने के आसार हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में तीन दिन धूप खिलने के बाद अब फिर मौसम ने करवट बदल ली है लाेहड़ी पर आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के पूर आसार है। लोहड़ी के त्योहार पर मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से ही शहर में ठंडी हवा चल रही है। इससे शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली हैै।
सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे शहर का अधिकतम तापमान 18.7 तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग सुखना लेक, पार्कों और बाजारों में घूम रहे हैं।
माैसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में बारिश होने के पूरे आसार है। इसके बाद अगले तीन दिन आसमान में बादल छाए रह सकते है। शुक्रवार और शनिवार को शहर में फिर से बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है आैर ठंड बढ़ सकती है।
छुट्टी का दिन और धूप खिली होने की वजह से शहरवासी मौसम का आनंद लेने के लिए बाजारों, पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दिए। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है जिसकी वजह से वहां चल रही हवा मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा रही है।
आने वाले दिनों का मौसम
- सोमवार को लोहड़ी के त्योहार पर शहर में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है।
- मंगलवार से वीरवार तक शहर में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही धुंध भी देखने को मिल सकती है।
- शुक्रवार और शनिवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें