Move to Jagran APP

Chandigarh weather update : धूप खिलने से मौसम हुआ सुहावना, दस दिनों से तापमान में गिरावट जारी

सुहावने मौसम का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। लोग सुबह ऊनी कपड़े पहनकर सड़कों व पार्कों में सैर करने जा रहे हैं। वहीं इन दिनों शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शहर में हल्की ठंडक का एहसास भी हो रहा है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:43 AM (IST)
Chandigarh weather update : धूप खिलने से मौसम हुआ सुहावना, दस दिनों से तापमान में गिरावट जारी
वीरवार सुबह भले ही तापमान कम हो लेकिन शाम तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सुबह से धूप निकलने के साथ शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह साढ़े आठ बजे शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुहावने मौसम का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। लोग सुबह ऊनी कपड़े पहनकर सड़कों व पार्कों में सैर करने जा रहे हैं। वहीं इन दिनों शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शहर में हल्की ठंडक का एहसास भी हो रहा है। पिछले दस दिनों से शहर के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है।

loksabha election banner

12 अक्टूबर को जहां शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बीते बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन शहर का मौसम ठंडा रहने के साथ सुहावना बना रह सकता है।

शहर में वीरवार सुबह भले ही तापमान कम हो लेकिन शाम तक शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शहर में धूप खिलने के साथ लोग इस मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुबह और शाम ठंड होने की वजह से लोग अब ऊनी कपड़ों पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर के बाजारों की रौनकें भी बढ़ गई हैं।

बीते एक हफ्ते से तापमान

तिथि            अधिकतम तापमान (डिग्री में)

12 अक्टूबर            35

13 अक्टूबर            34.6

14 अक्टूबर            34.1

15 अक्टूबर            34

16 अक्टूबर            34.1

17 अक्टूबर            34.2

18 अक्टूबर            33.5

19 अक्टूबर            34

20 अक्टूबर            33.5

21 अक्टूबर            32


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.