Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में तेज धूप से हुई शनिवार की शुरुआत, कल बादल फिर कर सकते हैं परेशान

शहर में पिछले करीब एक हफ्ते से बादल छाए हुए थे। दो दिन हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि दो दिन शहर में धूप खिलने के बाद कल से एक बार फिर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:56 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में तेज धूप से हुई शनिवार की शुरुआत, कल बादल फिर कर सकते हैं परेशान
शनिवार को शहर में निकली धूप। (जागरण)

चंडीगढ़ [राजन सैनी]। शहर में कई दिन बादल छाए रहने के बाद अब धूप निकल आई है। शहर का मौसम साफ है और लोग इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। वहीं अगर आप कल घर से बाहर कहीं जाने की सोच रहे हैं तो उससे पहले यह खबर पढ़ लें जो आपके लिए फायदेमंद होगी। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि दो दिन शहर में धूप खिलने के बाद कल से एक बार फिर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश होने के आसार कम हैं। वहीं शहर के तापमान में कुछ हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

loksabha election banner

शहर में पिछले करीब एक हफ्ते से बादल छाए हुए थे। दो दिन हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली और शहर में ठंड भी बढ़ी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। वहीं शुक्रवार शहर में निकली धूप के बाद से शहर के मौसम थोड़ी में गर्माहट महसूस हो रही है। शहर का अधिकतम तापमान भी शाम तक 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। शहर में आज भी सुबह से तेज धूप निकली हुई है। लोग कई दिनों के बाद निकली धूप को सेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं कुछ लोग इस मौसम का आनंद शहर पार्कों और सुखना लेक पर बोटिंग कर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आज शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति कम है। वहीं भले ही दिन में तेज धूप निकली हुई हो लेकिन पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और वहां से शहर की ओर चल रही हवा की वजह से अभी सुबह और शाम के समय बढ़ी हुई है। इस दौरान शहर का तापमान भी कम ही दर्ज किया जा रहा है। शहर का अधिकतम तापमान जहां सुबह साढ़े आठ बजे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं साढ़े दस बजे के करीब यह 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.